• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

भैया मुझे यहां से ले जाओ... MP में आखिरी बार भाई को किया कॉल, 15 मिनट बाद ससुराल में दी जान

जौरा के सिंघौरा गांव में सोमवार सुबह 9 बजे एक विवाहिता ने ससुराल में खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान छाया पत्नी राहुल गुर्जर के रूप में हुई है।

By Hariom GaurEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 07:34:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 07:40:59 PM (IST)
भैया मुझे यहां से ले जाओ... MP में आखिरी बार भाई को किया कॉल, 15 मिनट बाद ससुराल में दी जान
जौरा के सिंघौरा में विवाहिता ने की खुदकुशी (मृतका का फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिंघौरा में विवाहिता की खुदकुशी से सनसनी
  2. आठ महीने पहले हुई थी राहुल गुर्जर से शादी
  3. भाई से 25 मिनट फोन पर की थी बात

नईदुनिया प्रतिनिधि, जौरा। सिंघौरा गांव में ब्याही छाया पत्नी राहुल गुर्जर ने सोमवार सुबह 9 बजे अपनी ससुराल में खुदकुशी कर ली। घटना से पहले विवाहिता ने अपने भाई से फोन पर बात की और उसे ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी। मायके पक्ष के कई लोग पोस्टमार्टम के लिए जौरा अस्पताल पहुंचे, लेकिन मृतका के पिता नहीं आए। मामले की जौरा पुलिस जांच कर रही है।

आठ महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुरा के रहने वाले सत्यवीर गुर्जर पहलवान की बहन छाया 19 साल की शादी आठ महीने पहले सिंघौरा के रहने वाले राहुल गुर्जर से हुई थी। राहुल दूध का व्यवसाय करता है। 15 दिन पहले छाया मायके चंद्रपुरा से लौटकर सिंघौरा ससुराल आई थी।


भाई से की थी आखिरी बातचीत

रविवार रात पति राहुल की पत्नी छाया से कहासुनी हो गई थी। सोमवार सुबह 8 बजे छाया ने अपने भाई सत्यवीर के मोबाइल पर फोन लगाया और करीब 25 मिनट तक बातचीत की और पूछा कि उसका भाई उसके घर कब आएगा। सत्यवीर ने कहा कि अभी सरसों की बोवनी का काम चल रहा है, बोवनी के बाद वह सिंघौरा आएगा।

मां ने किया फोन तो नहीं उठा

भाई से चर्चा के 10-15 मिनट बाद मां ने छाया से बात करने के लिए कॉल किया, लेकिन छाया ने फोन नहीं उठाया, तो मां ने सोचा कि सुबह का समय है, बेटी घर के काम में व्यस्त हो गई होगी। सुबह 9.30 बजे सिंघौरा से चंद्रपुरा मोबाइल फोन से सूचना दी गई कि छाया ने जान दे दी है। इसके बाद चंद्रपुरा से अनेक लोग एकत्रित होकर जौरा अस्पताल पहुंचे। भाई सत्यवीर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच तो कहासुनी होती रहती है, लेकिन बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चला। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, बहाने से घर में बुलाया, धमकाकर की गलत हरकत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।