• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में बासी आटे की पूरियां खाने से 45 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, आनन-फानन में पहुंचे कलेक्टर-एसपी

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर में दूषित मध्यान भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी। स्कूल प्रबंधन को इसका पता चला तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

By VARIJ BAJPAIEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 04:54:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 05:39:25 PM (IST)
नरसिंहपुर में बासी आटे की पूरियां खाने से 45 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, आनन-फानन में पहुंचे कलेक्टर-एसपी
नरसिंहपुर में स्कूल के 38 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार

HighLights

  1. नरसिंहपुर के में स्कूल के 38 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार
  2. इससे नरसिंहपुर के समनापुर में हड़कंप मच गया है
  3. आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर (चीलाचोन) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मध्याह्न भोजन में खीर-पूरी खाते ही बच्चे उल्टियां करने लगे। विद्यालय में एकता स्वसहायता समूह द्वारा भोजन बनाकर परोसा जाता है। आरोप है कि समूह द्वारा गांव के एक कार्यक्रम से लाया गया 2 दिन पुराना गुथा हुआ आटा इस्तेमाल कर पूरियां बनाई गई थीं।

दोपहर 1:30 बजे जैसे ही बच्चों ने खाना शुरू किया, तो उन्हें स्वाद अजीब लगा। बच्चों की शिकायत पर प्रधान पाठक गणेशदत्त बादल ने भोजन चखा, तो पूरियों से खटास और हीक आ रही थी। इसके कुछ ही मिनटों बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।


naidunia_image

प्रधान पाठक द्वारा आपत्ति जताने पर समूह के सदस्यों ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रधान पाठक ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उपलब्ध साधनों व एंबुलेंस की मदद से बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया।

कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रजनी सिंह और एसपी डा. ऋषिकेश मीना जिला अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर प्राथमिक शाला के 8 और माध्यमिक शाला के 37 सहित कुल 45 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- सीधी के शिवपुरवा गांव में कोदो खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, दो बच्चों की हालत नाजुक

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रजनी सिंह ने दूषित खाना परोसने वाले एकता स्वसहायता समूह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।