• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

भोपाल -इंदौर के बाद नरसिंहपुर के ओवरब्रिज का मोड़ चर्चा का विषय, वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो

जिला मुख्यालय के स्टेशनगंज क्षेत्र में रेल लाइनों के सुधार कार्य के चलते समपार रेल फाटक के बंद रहने से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रोंसरा रेलवे ओवरब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

By VARIJ BAJPAIEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:16:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:16:18 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल -इंदौर के बाद नरसिंहपुर के ओवरब्रिज का मोड़ चर्चा का विषय, वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो
नवनिर्मित ओवरब्रिज के अनोखे मोड़ एवं आवागमन करते वाहन चालक। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुल का डिजाइन
  2. तीखे मोड़ों पर चलने का अनुभव अपने आप में अलग
  3. अनोखे मोड़ का संबंध सुर्खियों में रहे भोपाल-इंदौर से

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। जैसे ही इस नए ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू हुआ, इसका एक खास और घुमावदार मोड़ शहरभर में चर्चा का केंद्र बन गया है।

फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं

इस अनोखे और तीखे मोड़ को लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं युवा इस पुल के वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुल का डिजाइन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो में ओवरब्रिज के घुमावदार हिस्से पर से गुजरते वाहन साफ देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण और इसके तीखे मोड़ों पर वाहन चलाने का अनुभव अपने आप में अलग है। शुरुआत में चारपहिया और बड़े वाहन चालकों को इस घुमावदार मोड़ से गुजरने में कुछ तकनीकी दिक्कतें और सतर्कता बरतनी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद इसे लेकर लोगों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

जाम से मिली स्थाई राहत, समय की हो रही बचत

भले ही इस ओवरब्रिज का डिजाइन और मोड़ चर्चाओं में है, लेकिन इससे शहरवासियों को जो सबसे बड़ी सौगात मिली है, वह है बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति। जानकारों और दैनिक यात्रियों का मानना है कि रेल फाटक बंद रहने के दौरान जो समय और ईंधन बर्बाद होता था, उससे अब बड़ी राहत मिल गई है। पुल से आवागमन सुचारू होने से राहगीर बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं, जिससे जिलावासियों ने राहत की सांस ली है।


अनोखा मोड़ का संबंध हाल ही में सुर्खियों में रहे भोपाल

ओवरब्रिज का अनोखा मोड़ का संबंध हाल ही में सुर्खियों में रहे भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से है, जिसे अंग्रेजी के 'L' अक्षर की तरह 90 डिग्री (90°) के बिल्कुल सीधे मोड़ पर डिजाइन किया गया है। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की तस्वीरें और ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं और लोग इसे "अजब मध्य प्रदेश का गजब नमूना" कहकर इस पर मीम्स बना रहे हैं।

इंदौर के पोलो ग्राउंड में भी एक 'Z' आकार का रेलवे ओवरब्रिज

दिलचस्प बात यह है कि भोपाल के अलावा इंदौर के पोलो ग्राउंड में भी एक 'Z' आकार का रेलवे ओवरब्रिज सामने आया है, जिसमें 90 डिग्री के दो शार्प टर्न दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पराली प्रबंधन पर जबलपुर कलेक्टर से बोले किसान- बोवनी के लिए एक सप्ताह का समय, अधिकारी नहीं उठाते फोन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।