• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में बच्चे उतार रही सीएम राइज स्कूल बस को रेत भरे तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

साईंखेड़ा के मुख्य बाजार क्षेत्र से लगातार रेत और राखड़ से भरे भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों और विद्यार्थियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।

By Shailendra Kumar TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:00:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:00:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नरसिंहपुर में बच्चे उतार रही सीएम राइज स्कूल बस को रेत भरे तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सीएम राइज विद्यालय की बस और मौके पर मौजूद विद्यार्थी व ग्रामीण। नईदुनिया

HighLights

  1. नगर परिषद के सामने हुआ हादसा
  2. बेलगाम भारी वाहनों की गति पर सवाल
  3. सुरक्षा के लिए बन गए हैं गंभीर खतरा

नईदुनिया न्यूज, साईंखेड़ा। नगर में तेज रफ्तार डंपर और ट्रालों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी वाहनों की यह बेलगाम रफ्तार अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है।

डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी

इसका ताजा और डरावना उदाहरण बाल दिवस पर देखने को मिला, जब नगर परिषद के सामने बच्चों को उतारने के लिए खड़ी सीएम राइज विद्यालय की बस को रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

लोग बोले- जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब व्यस्त बाजार में स्कूल बसें तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्गों व स्कूलों के आसपास भारी वाहनों की गति पर कड़ी लगाम लगाई जाए, समय-सीमा तय की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्‍कूल के सामने जेसीबी से सफाई के दौरान टूटा स्लैब, गिर सकते हैं बच्‍चे; हादसे की आंशका


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।