• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

गोटेगांव हादसा: 4 साल की बच्ची की जान लेने वाली बस का मालिक BJP नेता गिरफ्तार, रद्द रजिस्ट्रेशन पर चल रही थी Bus

गोटेगांव के श्रीनगर गांव में 4 वर्षीय बच्ची भाग्यश्री मेहरा की जान लेने वाली बस दुर्घटना ने बड़े घोटाले को उजागर किया है। जांच में पता चला है कि दुर्घ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 07:12:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 07:12:34 PM (IST)
गोटेगांव हादसा: 4 साल की बच्ची की जान लेने वाली बस का मालिक  BJP नेता गिरफ्तार, रद्द रजिस्ट्रेशन पर चल रही थी Bus
इसी बस की दुर्घटना में गई थी 4 साल की बच्ची की जान

HighLights

  1. बस मालिक स्थानीय भाजपा नेता हुआ गिरफ्तार।
  2. बस का पंजीयन एक माह पहले ही हो चुका था रद्द।
  3. चालक, परिचालक सहित तीन पर हत्या का केस।

नईदुनिया न्यूज, गोटेगांव: गोटेगांव के श्रीनगर गांव में 4 साल की बच्ची भाग्यश्री मेहरा की जान लेने वाली बस दुर्घटना ने एक बड़े घोटाले और सत्ताधारी दल के नेता की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को बस मालिक और स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात यह है कि जिस बस ने मासूम को कुचला, उसका पंजीयन दुर्घटना से एक महीने पहले ही रद्द हो चुका था।

फर्जीवाड़े के तहत रद्द था पंजीयन

पुलिस जांच में सामने आया कि यह किलर बस प्रदेशभर में सामने आए फर्जी एनओसी पर चोरी की बसों के पंजीयन घोटाले का हिस्सा थी।

1 सितंबर रजिस्ट्रेशन को रद्द, SP का खुलासा

अगस्त में हुए घोटाले के खुलासे के बाद, परिवहन विभाग ने 1 सितंबर को ही इस बस का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था। बस को आंध्रप्रदेश से लाकर उज्जैन में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकृत कराया गया था। एसपी डा ऋषिकेश मीना ने बताया कि पंजीयन रद्द होने के बावजूद, बस मालिक ने उसकी रंगाई-पुताई कराकर अवैध संचालन जारी रखा। परिवहन विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद बस मालिक पर और गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया जाएगा।


बस मालिक समेत 3 पर गैर-इरादतन हत्या का केस

दुर्घटना के तुरंत बाद हरकत में आई गोटेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस मालिक साहिल के साथ-साथ बस चालक रुद्र प्रताप सिंह और परिचालक अभिषेक गोंड को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (धारा 304) का मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। यह दर्दनाक हादसा 3 अक्टूबर को हुआ था, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित बस एक घर में जा घुसी थी।

हादसे में 4 साल की भाग्यश्री की मौत हो गई थी, जबकि उसकी 3 साल की चचेरी बहन मानवी मेहरा गंभीर रूप से घायल हुई थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था, जिसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध परिवहन माफिया और प्रशासनिक मिलीभगत के कारण बेखौफ होकर सड़क पर जानलेवा वाहन दौड़ाने वाले लोगों के लिए एक कड़ी चेतावनी है।

यह भी पढ़ें- MP Top News: फ्लाईओवर पर गंदगी, चाकूबाजी से मौत; विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की रैली से जाम, मोहन भागवत का एकता संदेश