• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में पिता-पुत्र ने दी जान से मारने की धमकी, पिस्टल निकालकर की हवाई फायर

कार सवार पिता-पुत्र ने राहगीर के साथ न केवल अभद्रता और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर इलाके में दहशत फैला दी।

By VARIJ BAJPAIEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 06:11:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 06:11:02 PM (IST)
नरसिंहपुर में पिता-पुत्र ने दी जान से मारने की धमकी, पिस्टल निकालकर की हवाई फायर
वारदात के बाद घटना स्थल पर मची अफरा तफरी। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. हाउसिंग बोर्ड के पास बालाजी काम्प्लेक्स की घटना
  2. भवन के कांच में लगी गोली, तीन खोखे किए बरामद
  3. वारदात के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। शहर के बालाजी काॅम्प्लेक्स के पास वाहनों की मामूली टक्कर के बाद उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू

हवाई फायरिंग के दौरान एक गोली वहां स्थित एक भवन के प्रथम तल पर लगे कांच में जा लगी, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। वारदात के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काले रंग की वेन्यू कार उनकी थार से टकरा गई

परसवाड़ा (थाना ठेमी) निवासी विनोद पिता संतोष सिंह पटेल (42 वर्ष) किसी काम से बालाजी काम्प्लेक्स पहुंचे थे। वे अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से जैसे ही काम्प्लेक्स के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही एक काले रंग की वेन्यू कार उनकी थार से टकरा गई।


आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा

जब विनोद ने कार से उतरकर वेन्यू चालक को देखकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी, तो कार सवार अवधेश प्रताप सिंह यादव (55 वर्ष) आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने रसूख और बेटे के ठेकेदार होने की धौंस जमाते हुए विनोद से अभद्रता की।

दोनों पिता-पुत्र ने किए हवाई फायर

विवाद बढ़ते ही अवधेश प्रताप ने अपनी कार के अंदर से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सीधे हवा में फायर कर दिया। इसी बीच उसका पुत्र अरुण प्रताप सिंह यादव (35 वर्ष) भी वहां पहुंच गया। पिता का पक्ष लेते हुए उसने भी विनोद को जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में मौजूद पिस्टल से हवाई फायर किया।

गाली-गलौज से मौके पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया

सरेराह हुई इस गोलीबारी और गाली-गलौज से मौके पर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया। फरियादी विनोद सिंह पटेल अपनी जान बचाकर वहां से भागे और साथी के साथ सीधे थाने पहुंचे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 125, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपितों को गिरफ्तार किया। फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मौके से 3 कारतूस के खोके जब्त किए गए हैं। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

गौरव चाटे, थाना प्रभारी कोतवाली नरसिंहपुर

यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्यूआर कोड पर डाला काला कपड़ा, व्यापारियों ने नहीं लिया यूपीआई भुगतान