• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में विवाद के बाद जा रहे थे थाने, ड्राइवर का गला पकड़कर घुमाया स्टेयरिंग; अनियंत्रित कार नदी में समाई

सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में पारिवारिक कलह के चलते एक ऐसा सनसनीखेज वाकया सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

By VARIJ BAJPAIEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 05:23:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 05:23:49 PM (IST)
नरसिंहपुर में विवाद के बाद जा रहे थे थाने, ड्राइवर का गला पकड़कर घुमाया स्टेयरिंग; अनियंत्रित कार नदी में समाई
घटनास्थल पर मौजूद कार से सुरक्षित निकाले गए सवार व नदी की गहराई में समाई कार। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. चार लोगों से भरी कार पानी में डूबी रही
  2. गाली-गलौज और विवाद किया जा रहा था
  3. ग्रामीणों की तत्परता से बची सभी की जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। आपसी विवाद के बाद थाने ले जाए जा रहे एक युवक ने चलती कार में ड्राइवर की गर्दन दबोचकर स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे अनियंत्रित ऑल्टो कार पुलिया से सीधे नीचे नदी में जा समाई।

ग्रामीणों ने त्वरित तत्परता दिखाई

गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद साहसी ग्रामीणों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए पानी में डूबी कार से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

थाने लाते वक्त हुआ खतरनाक घटनाक्रम

कार ड्राइवर पवन सेन ने बताया कि उनके घर पर बड़े पापा के लड़के संदीप सेन द्वारा उनके पिता गनेश सेन के साथ अचानक गाली-गलौज और विवाद किया जा रहा था।

संदीप सेन समेत चार लोग सवार थे

मामले को सुलझाने और कानूनी कार्रवाई के लिए वे लोग संदीप को पकड़कर आल्टो कार से सुआतला थाना ले जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर पवन सेन के अलावा उनके पिता गनेश सेन, छोटा भाई अब्बू सेन और विवाद करने वाला युवक संदीप सेन समेत चार लोग सवार थे।

रास्ते में संदीप लगातार हंगामा कर रहा था

पवन के मुताबिक, बम्हनी से थाने आने के दौरान रास्ते में संदीप लगातार हंगामा कर रहा था। थाने पहुंचने से पहले उसने अपनी जिद के चलते दो बार चलती कार का स्टेयरिंग जबरन घुमाने की कोशिश की ताकि वाहन रुक जाए। इसी दौरान जब कार एक नदी की छोटी पुलिया से गुजर रही थी।


वाहन से पूरी तरह नियंत्रण छूट गया

संदीप ने अचानक हमला करते हुए ड्राइवर की गर्दन (गला) कसकर पकड़ ली और स्टेयरिंग अपनी तरफ मोड़ दिया। इससे ड्राइवर पवन का वाहन से पूरी तरह नियंत्रण छूट गया और देखते ही देखते ऑल्टो पुलिया से नीचे सीधे नदी के गहरे पानी में जा गिरी।

पानी में संघर्ष करते रहे लोग

नदी में कार गिरने के बाद वाहन के भीतर फंसे चारों लोग करीब 10 से 15 मिनट तक पानी के अंदर ही मौत से जूझते रहे। हालात इतने भयावह थे कि अंदर बैठे लोगों की सांसें अटकने लगी थीं। यदि स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग न लगाई होती, तो बड़ा अनिष्ट हो सकता था।

सुआतला थाना प्रभारी कोमल सिंह बागरी ने बताया कि पवन सेन द्वारा थाने में आकर संदीप सेन के विरुद्ध मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन शुरुआती तौर पर थाने में ऐसी कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई थी कि वाहन नदी में समा गया था।

हर पहलू की गहराई से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आरोपी संदीप को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के रादुवि में अंकों की हेराफेरी पर 23 साल बाद कार्रवाई, पांच आरोपियों पर कोर्ट में चार्जशीट