• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर के डांगीढाना ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत

नरसिंहपुर में NH-44 पर डांगीढाना ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार गौशाला कर्मी लखन मेहरा की दर्दनाक मौत हो गई; पुलिस फरार वाहन की तल...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 03:34:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 03:34:56 PM (IST)
नरसिंहपुर के डांगीढाना ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत
नरसिंहपुर के NH-44 स्थित डांगीढाना ओवरब्रिज के समीप हुए सड़क हादसे के बाद जांच में जुटी स्टेशनगंज पुलिस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नरसिंहपुर के पास रात दर्दनाक हादसे में 39 साल के लखन मेहरा की मौत हो गई
  2. काम खत्म कर लौट रहे मोपेड सवार युवक को टक्कर मारकर चालक फरार हो गया
  3. डायल 112 की टीम घायल को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

MP डेस्क, नरसिंहपुर. नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांगीढाना ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्कूटर सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

काम से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुरली पौंडी के रहने वाले 39 वर्षीय लखन मेहरा (पिता भागचंद मेहरा) सहजपुरा स्थित गौशाला में काम करते थे। मंगलवार की रात वे ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने एक साथी को छोड़ने मोपेड से डांगीढाना आए थे। साथी को छोड़ने के बाद रात करीब 10:30 बजे जब वे अपने गांव मुरली पौंडी लौट रहे थे, तभी डांगीढाना ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।


अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़े लखन मेहरा को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव देह परिजनों के सुपुर्द कर दी। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मर्ग डायरी स्टेशनगंज थाना भेजी जा रही है, जिसके आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Twisha Sharma death case: CBI को अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, कोर्ट ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ाई