• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में तहसील कार्यालय का नया ठिकाना, साल में दूसरी बार किया गया शिफ्ट

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि नए भवन में दफ्तर शुरू हुए कई दिन बीत जाने के बाद भी बाहर तहसील कार्यालय का कोई बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया है।

By Shailendra Kumar TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 07:47:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 07:47:49 PM (IST)
नरसिंहपुर में तहसील कार्यालय का नया ठिकाना, साल में दूसरी बार किया गया शिफ्ट
तहसील कार्यालय के सामने नहीं है कोई बोर्ड। नईदुनिया

HighLights

  1. न्यायालय से राहत पर बोर्ड न होने से भटक रहे
  2. बार-बार दफ्तर शिफ्ट होने से लोग भ्रमित
  3. सूचना बोर्ड लगाने और स्थायी भवन की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय पर तहसील कार्यालय का ठिकाना बार-बार बदलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों, किसानों और पक्षकारों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक साल के भीतर तहसील दफ्तर को दूसरी बार शिफ्ट किया गया है, जिससे लोग लगातार भ्रमित हो रहे हैं।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिफ्ट किया गया था

कंदेली स्थित पुराना जर्जर भवन ध्वस्त होने के बाद तहसील कार्यालय को पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां न्यायालय और कलेक्ट्रेट से दूरी अधिक होने के कारण वकीलों और पक्षकारों को रोजाना आने-जाना काफी भारी पड़ रहा था।


पुराने एसपी ऑफिस भवन में स्थानांतरित

वकीलों के कड़े विरोध और लगातार ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन ने इसे वापस न्यायालय परिसर के पास स्थित पुराने एसपी ऑफिस भवन में स्थानांतरित कर दिया है।

ग्रामीण अब भी पुराने पते के चक्कर काट रहे हैं

अदालत व कलेक्ट्रेट के करीब दफ्तर आ जाने से लोगों को बड़ी राहत तो मिली है, लेकिन बार-बार की इस शिफ्टिंग से ग्रामीण अब भी पुराने पते के चक्कर काट रहे हैं। इस वजह से दूर-दराज से आने वाले लोगों को परिसर में पहुंचने के बाद भी दफ्तर ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

बिना काम कराए ही वापस लौट रहे कई लोग

जो लोग पहली बार यहां पहुंच रहे हैं, वे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से रास्ता पूछने को मजबूर हैं। सूचना के अभाव में कई ग्रामीणों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है और उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ता है।

सही समय पर सही जगह की जानकारी मिले

स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान दफ्तर के बाहर तुरंत स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाया जाए और नए पते की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को सही समय पर सही जगह की जानकारी मिल सके।

भटकाव और मानसिक परेशानी से स्थायी मुक्ति मिले

इसके साथ ही तहसील के लिए जल्द से जल्द एक स्थायी भवन की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे आम जनता को रोज-रोज के भटकाव और मानसिक परेशानी से स्थायी मुक्ति मिल सके।

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल की बच्ची चलती ट्रेन से गिरी, हाथ टूटा, मां देखती रही मोबाइल उसे पता ही नहीं चला