• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

जीजा की हत्या के लिए साली ने रची खौफनाक साजिश, पहले सोशल मीडिया से लिया आईडिया, फिर दी पचास हजार की सुपारी

MP Crime News: नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। इस मामले में, एक म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 06:59:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 06:59:40 PM (IST)
जीजा की हत्या के लिए साली ने रची खौफनाक साजिश, पहले सोशल मीडिया से लिया आईडिया, फिर दी पचास हजार की सुपारी
जीजा की हत्या के लिए साली ने रची खौफनाक साजिश।

HighLights

  1. नरसिंहपुर में साली ने रची जीजा की हत्या की खौफनाक साजिश
  2. सोशल मीडिया से लिया आईडिया, 50 हजार की दी थी सुपारी
  3. संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी से परेशान थी आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में मंगलवार को पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। इस मामले में, एक महिला ने अपने ही जीजा की हत्या की सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। हत्या की यह साजिश इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि आरोपित महिला ने सोशल मीडिया पर ड्रम में डेड बॉडी भरने से जुड़े वीडियो को देखकर इससे प्रेरणा ली थी और पूरी योजना बनाई।

हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी

पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 25 दिन पहले निधि साहू ने अपने जीजा सृजन साहू की हत्या के लिए साहिल और एक नाबालिग लड़के को पचास हजार रुपये की सुपारी दी थी। योजना के तहत, निधि ने भाई दूज के दिन अपने जीजा सृजन को बहन को छोड़ने के बहाने गांव बुलाया। इसके बाद सृजन को स्विफ्ट कार में बैठाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया, जहां उसे पेट में दोनों ओर से चाकू मारकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।


ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण

पुलिस जांच में हत्या के पीछे का सनसनीखेज कारण भी सामने आया है। मृतक सृजन साहू और आरोपित निधि साहू के बीच शादी से पहले संबंध थे। शादी होने के बाद सृजन, उन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर निधि को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर निधि ने सृजन को रास्ते से हटाने की ठान ली।

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham में दर्दनाक हादसा... खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा मासूम, बचाने के प्रयास में दादी के हाथ भी झुलसे

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपित निधि साहू के पिता भी पहले से ही एक अन्य हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। मृतक सृजन साहू 25 अक्टूबर से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निधि साहू, सुपारी लेने वाले साहिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह मामला जिले में चर्चाओं का केंद्र बन गया है, क्योंकि यह हत्या केवल योजनाबद्ध ही नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया से प्रेरित एक खौफनाक सुपारी किलिंग निकली।