• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे का चलती कार पर स्टंट करते वीडियो वायरल, एस्काॅर्ट गाड़ियों और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल

नर्मदा प्रसाद (एनपी) प्रजापति गोटेगांव सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं और वर्ष 2019 से 2020 तक मप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। इस मामले में पुलिस ...और पढ़ें

By Shailendra Kumar TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 05:32:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:08:54 PM (IST)
नरसिंहपुर में पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे का चलती कार पर स्टंट करते वीडियो वायरल, एस्काॅर्ट गाड़ियों और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
चलती कार में स्टंट करते नीर प्रजापति। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. वीडियो नरसिंहपुर जिले के बरहटा क्षेत्र का बताया जा रहा है
  2. गाड़ियों की आधिकारिक स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी
  3. जानलेवा लापरवाही पर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का चलती कार में स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नरसिंहपुर जिले के बरहटा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

हाथ फैलाकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं

वीडियो में नीर प्रजापति एक चलती काली फॉर्च्यूनर कार का दरवाजा खोलकर बाहर लटके हुए हैं और हाथ फैलाकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

नरसिंहपुर में पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे का चलती कार पर स्टंट करते वीडियो वायरल, एस्काॅर्ट गाड़ियों और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल pic.twitter.com/PNJxEIlwZy

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 30, 2026

पीछे लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियां हूटर बजाते दिखी

वायरल वीडियो की खास बात यह है कि इस गाड़ी के पीछे लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियां हूटर बजाते हुए चलती दिखाई दे रही हैं।दावा किया जा रहा है कि ये गाड़ियां उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थीं, हालांकि इन गाड़ियों की आधिकारिक स्थिति की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


कार्यशैली और कार्रवाई पर गंभीर सवाल

वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जिसके बाद चलती कार में इस तरह की जानलेवा लापरवाही पर पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है।

एनपी प्रजापति गोटेगांव सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं

उल्लेख है कि नर्मदा प्रसाद (एनपी) प्रजापति गोटेगांव सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं और वर्ष 2019 से 2020 तक मप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद जबलपुर में बनी देसी बोफोर्स का क्रेज, 300 धनुष तोप बनाएगी जीसीएफ