• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच की महिला रिश्तेदार के एआई से अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, ब्लैकमेल कर वसूले 50 लाख रुपये, आरोपी यूपी का

एआई से नीमच निवासी एक महिला रिश्तेदार के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक युवक ने उसे ब्लैकमेल किया। पति और दो बच्चों को ज...और पढ़ें

By jaswant purohitEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 06:58:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:05:34 PM (IST)
नीमच की महिला रिश्तेदार के एआई से अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, ब्लैकमेल कर वसूले 50 लाख रुपये, आरोपी यूपी का
महिला को किया ब्लैकमेल। (एआई इमेज)

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी आराेपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
  2. अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर युवक ने ब्लैकमेल किया
  3. ऑनलाइन तरीके से लगभग 50 लाख रुपये की राशि अवैध रूप से वसूली

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच : एआई से नीमच निवासी एक महिला रिश्तेदार के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक युवक ने उसे ब्लैकमेल किया। पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और महिला को ब्लैकमेल कर ऑनलाइन तरीके से लगभग 50 लाख रुपये की राशि अवैध रूप से वसूली की, जिसकी जानकारी लगने पर महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देख नीमच सिटी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। संभावना है कि पुलिस आरोपित को जल्द गिरफ्तार करेगी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नीमच सिटी के निवासी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवादिया जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी रिश्तेदार ऋषभ पुत्र शंकरलाल वर्मा ससुराल पक्ष की ओर से रिश्तेदार है।

एआई की मदद से एडिट किए फोटो, वीडियो

ऋषभ वर्मा ने ढाबा संचालक की पत्नी के फोटो और वीडियो को एआई की मदद से एडिट कर उन्हें अश्लील और आपत्तिजनक तरीके से तैयार किया और इन्हें पत्नी के मोबाइल पर भेजकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।


धमकी देकर अवैध रूप से रुपयोंं की मांग करने लगा

साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो को बहुप्रसारित कर सामाजिक और पारिवारिक रूप से बदनाम करने की धमकी देकर अवैध रूप से रुपयोंं की मांग करने लगा। आरोपित ऋषभ वर्मा ने लगभग 7 से 8 माह में ढाबा संचालक की पत्नी को ब्लैकमेल कर 20 से 25 व्यक्ति के क्यूआर कोड मोबाइल पर भेजकर करीब 50 से 60 बार में अवैध रूप से करीब 50 रुपये वसूले हैं।

महिला ने यह राशि पड़ौसे में रहने वाले एक युवक और दो-तीन अन्य महिलाओं के माध्यम से आरोपित को भिजवाई। इस घटनाक्रम की जानकारी लगने पर ढाबा संचालक और स्वजनों ने पत्नी को विश्वास में लेकर समूचे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

तथ्यात्मक शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित ऋषभ वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। नीमच सिटी टीआई विजय सागरिया की निगरानी में एसआई असलम पठान मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी कोशिश कर रही है।

छह माह नीमच में रहा, ढाबे पर काम भी किया

शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपित ऋषभ गुप्ता करीब दो से ढाई साल पूर्व नीमच में ढाबा संचालक के माहेश्वरी मोहल्ला स्थित घर में रहा है। करीब छह माह यहां रहने के दौरान उसने ढाबे पर काम भी किया। यहीं कारण है कि आरोपित को ढाबा संचालक की आय, चल अचल संपत्ति और परिवार की समूची जानकारी थी, इसी का आरोपित ने फायदा उठाया।

लोन लिया, जेवर गिरवी रखे और भिजवाई राशि

आरोपित की धमकी से महिला इतनी अधिक भयभीत थी कि उसने सोने की चार चूड़ियां और अंगूठी गिरवी रखकर रुपयों का इंतजाम किया। गोल्ड लाेन लिया और पति द्वारा बरखेड़ा हाड़ा में बेची गई जमीन के विक्रय मूल्य की राशि भी एआइ से बनाए गए फोटो और वीडियो बहुप्रसारित नहीं करने की एवज में आरोपित को भिजवाई है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में लॉ छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार, मिलने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, बनाई फर्जी आईडी