• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालिकाओं ने चाइल्डलाइन टीम एवं अतिथियों को बांधी राखी

जावद। देश में बच्चों के साथ निरंतर अपरा;घळर्-ऊि्‌झ। की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी तारतम्य में चाइल्डल

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 25 Aug 2021 12:01:04 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Aug 2021 12:01:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालिकाओं ने चाइल्डलाइन टीम एवं अतिथियों को बांधी राखी

जावद। देश में बच्चों के साथ निरंतर अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी तारतम्य में चाइल्डलाइन द्वारा ग्राम तारापुर के अंतर्गत ग्रुप कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्डलाइन किस प्रकार बच्चों की मदद करता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रुप कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता, कविता, डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कियाा गया। प्रथम आने वाले बच्चों को मैडल से पुरस्कृत किया गया। साथ ही बालिकाओं द्वारा चाइल्डलाइन स्टाफ एवं अतिथियों को राखी बांधी गई। चाइल्डलाइन स्टाफ द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा का प्रण लिया गया एवं बालिकाओं को आश्वस्त किया गया। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चाइल्डलाइन नंबर पर जरूर संपर्क करें। इस अवसर पर चाइल्डलाइन निदेशक कैप्टन आरसी बोरीवाल, कार्यकारी निदेशक कैलाश बोरीवाल, शोभा बाफना, प्राचार्य चित्रा उइके, अध्यापक बलवंतदास बैरागी, भगवानदास बाणवाल, चाइल्डलाइन परामर्शकर्ता रंजना अहीर, टीम सदस्य हीना शेख, दीपक पाटीदार, सुनीता अवस्थी, मनोज मुलासिया व बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

जनसहयोग ने बदली सार्वजनिक मुक्तिधाम की तस्वीर

जीरन। नगर के मंडी रोड़ स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम पर नगर के जनसहयोग व दानदाताओं के सहयोग से मुक्तिधाम की तस्वीर बदल दी। इसमें मुक्तिधाम समिति व नगर के युवाओं व दानदाताओं का अपार जनसहयोग प्रतिदिन मिल रहा। इसमें मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर पूरे परिसर में रंग-रोगन किया जा रहा है। साथ ही दानदाताओं के सहयोग से पौधरोपण व बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। साथ ही परिसर में भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना करना आदि विकास कार्य किए जाएंगे।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।