
नईदुनिया प्रतिनिधि। नीमच जिले में पुलिस विभाग के करीब 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में जिले में चार चौकियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जिले के एसपी राजेश व्यास ने गुरुवार को एक तबादला सूची जारी की, जिसमें 16 पुलिस अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार जाट चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र सिंह राठौर को डीकेन चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं नीमच केंट थाने के एसआई भगवत सिंह को जाट चौकी, जावद थाने के एसआई लक्ष्मण सिंह चौहान को कंजार्डा और नीमच सिटी थाने के एसआई शिवराज सिंह खींची को सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
एसआई दीवान सिंह चौहान को नीमच केंट से जावद, रूफीना टोप्पो को जावद से नीमच केंट, तेज सिंह को मनासा से सिंगोली, रामकिशन सिंगावत को बघाना से नीमच सिटी भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एक ही दफ्तर में 15 साल से जमे 59 क्लर्कों का ट्रांसफर, संयुक्त सचिव ने जारी की सूची
एएसआई दिनेश खिंचावत को चौकी डीकेन से सिंगोली, रामनारायण दहिया को डीएसपी अजाक नीमच से रामपुरा, रामबिलास को रामपुरा से नीमच सिटी, गोपाल तनान को चौकी सरवानिया महाराज से मनासा, कप्तान सिंह को जीरन से चौकी नयागांव, श्यामलाल नागलोथ को मनासा से बघाना, सत्यनारायण बारिया को नीमच सिटी से पुलिस लाइन और समरथ वर्मा को नीमच सिटी से यातायात थाने पर भेजा गया है।