
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में पदस्थ करीब 59 क्लर्कों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है, जो पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए थे।
गुरुवार सुबह परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ के हस्ताक्षर से तबादला सूची जारी की गई। आदेश के मुताबिक, सभी कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कटनी जमीन घोटाला: सीएसपी नेहा पच्चीसिया के करीबी ठेकेदार को हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त
यह भी पढ़ें- 28 नवंबर को चलेगी मुजफ्फरपुर-हडपसर वन-वे स्पेशल ट्रेन, कटनी, जबलपुर और इटारसी में ठहराव