
नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मप्र के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 68 नए डॉक्टरों को पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। जिले में सर्वाधिक 54 डॉक्टर नीमच विकासखंड में पदस्थ करने के आदेश दिए हैं। मनासा विकासखंड में 14 डाक्टर पदस्थ किए गए हैं।
पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद इन डॉक्टरों के जल्द जिले में ज्वाइनिंग देने की संभावना है। सीएमएचओ जिले में जरूरत के मान से इन डॉक्टरों की पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी करेंगे। आगामी दिनों में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नीमच मप्र का सीमावर्ती जिला है। जिले में अब तक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जिला अस्पताल और जिले के अन्य अस्पतालों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी रही है, जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती थीं। गंभीर बीमारी और हालातों में अधिकांश मरीजों को प्राथमिक इलाज मुहैया कराने के बाद नीमच से उदयपुर, इंदौर सहित अन्य शहरों में रेफर कर दिया जाता था। जिले में डाक्टरों की कमी की पूर्ति के लिए जिले के विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध माधव मारू सहित अन्य के स्तर पर निरंतर आवाज उठाई जाती थी।
कई बार यह मुद्दा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल तक भी पहुंचा। इसी क्रम में मप्र के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग भोपाल ने एक आदेश जारी कर नीमच जिले में लगभग 68 डॉक्टरों को पदस्थ करने के आदेश दिए हैं। नीमच विकासखंड में 54 और मनासा में 14 डॉक्टर पदस्थ करने के आदेश दिए हैं।
नीमच विकासखंड में अधिकांश डाक्टरों की पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय में की गई है ताकि इन्हें जिले में जरूरत के मान से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल और जिला अस्पताल में पदस्थ किया जा सके। डॉक्टरों की तैनाती और पदस्थापना के आदेश मिलने के बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार और अनिरूद्ध माधव मारू ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है।
सीएमएचओ कार्यालय नीमच में डॉ. अंजली करोसिया, डॉ. मनीष पाटीदार, डॉ. दिव्या, डॉ. जयेश भूपेश, डॉ. मोहित हजारी, डॉ. आर्यन जैन, डॉ. अमिषा पाटीदार, डॉ. देवांश जायसवाल, डॉ. दिव्या सुरेनिया, डॉ. पलक जैन, डॉ. निरंजन स्वामी, डॉ. नितिन निनामा, डॉ. अनिमेष जैन, डॉ. दीक्षा टेकचंदानी, डॉ. हरिओम बिड़ला, डॉ. हसनैन हैदर, डॉ. क्रतंग्या भूटड़ा, डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. तुषार पांचाल, डॉ. विधिता खटोड़, डॉ. विशाल साहू, डॉ. अनुराधा शेखावत, डॉ. आयुषी शर्मा, डॉ. गरिमा स्वामी, डॉ. हर्षिता डाभाड़िया, डॉ. स्पर्श गुप्ता, डॉ. मितेश कुमार प्रजापत, डॉ. अनुष्ठा गुप्ता।
इसके साथ ही डॉ. मनीषा पाटीदार, डॉ. नीतेश राठौर, डॉ. प्रफुल्ल पाटीदार, डॉ. विकास रांडवा, डॉ. अक्षय पंचाल, डॉ. भाग्यश्री चौहान, डॉ. मुस्कान कोचेटा, डॉ. सुधांशू कुमार मौर्य, डॉ. नवीन कन्नौजे, डॉ. अभिजीत वर्मा, डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान, डॉ. निष्ठा ओसवाल, जिला अस्पताल नीमच में डॉ. मोहित गोगिया, डॉ. पीयूष सैनी, डॉ. हर्षिल रावल, डॉ. लावण्या मंगल, डॉ. प्रथम शर्मा, डॉ. प्रियंका मीणा, डॉ. टीना शर्मा, डॉ. आंचल शर्मा, डॉ. संजना पिंगले व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में डॉ. योगेश पाटीदार, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. खुशबू महावर, डॉ. अंकित मंडलोई पदस्थ किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर में नाबालिग से गैंगरेप... दरिंदगी के बाद वीडियो किया वायरल, 10 महीने बाद खुली पोल, 4 पर केस दर्ज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में डॉ. सपना पाटीदार, डॉ. वंदना पाटीदार, डॉ. दीपेश गिरि गोस्वामी, डॉ. गौरव, डॉ. वंशिका छाबड़ा, डॉ. अमन कुमार मीणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में डॉ. सुमित पंवार, डॉ. नरेंद्र जाटव, डॉ. काजल खराड़ी, डॉ. हितेश सोनी, डॉ. यामिनी भूरिया, डॉ. प्रयश कुमावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदाना में डॉ. अतुल शर्मा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंत्री बुजुर्ग में डॉ. मनीषा पाल को पदस्थ किया गया है।