• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच जिले में देसी पिस्टल व राउंड के साथ गिरफ्तार बाइक सवार ने खोला अवैध हथियार की फैक्टरी का राज

नीमच जिले के मनासा में देसी पिस्टल व राउंड के साथ पकड़े गए बाइक सवार दुर्गाशंकर सुतार ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का राज खोला।

By jaswant purohitEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 22 May 2026 10:31:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 10:35:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नीमच जिले में देसी पिस्टल व राउंड के साथ गिरफ्तार बाइक सवार ने खोला अवैध हथियार की फैक्टरी का राज
एसपी राजेश व्यास ने कार्रवाई के संबंध मे प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। मनासा पुलिस ने अवैध हथियार पकड़े।

HighLights

  1. सारसी फंटे पर पकड़ा बाइक सवार, तलाशी में मिली देसी पिस्टल और जिंदा राउंड
  2. नानालाल सिकलीगर के घर दबिश में मिली अवैध हथियार फैक्टरी
  3. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में राजस्थान में हथियार बेचने की बात कबूली

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच/मनासा। देसी पिस्टल व राउंड के साथ गिरफ्तार बाइक सवार ने पूछताछ में अवैध हथियारों की फैक्टरी का राज खोला है। पुलिस बाइक सवार से अब तक तीन देसी पिस्टल व दो राउंड जब्त कर चुकी है। वहीं, अवैध हथियार बनाने में उपयोग आने वाले उपकरणों सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है। अब मामले में अवैध हथियार बनाने वाले एक सिकलीगर की तलाश की जा रही है।

अवैध हथियारों की फैक्टरी और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले का खुलासा एसपी राजेश व्यास ने किया। उन्होंने जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि मनासा पुलिस ने एक मुखबिर सूचना के आधार पर मनासा क्षेत्र के सारसी फंटे से बाइक क्रमांक एमपी-44 बी-7876 पर सवार दुर्गाशंकर सुतार निवासी आंतरी माता को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ।


सिकलीगर के घर दबिश

शुरुआती पूछताछ में दुर्गाशंकर सुतार ने आंतरी माता के ही नानालाल सिकलीगर से दो और पिस्टल व राउंड खरीदना बताया। इन्हें पुलिस ने दुर्गाशंकर की निशानदेही पर उसके घर के पिछले हिस्से से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दुर्गाशंकर की निशानदेही पर नानालाल सिकलीगर के घर दबिश देकर अवैध हथियार विशेषकर देशी पिस्टल व बंदूक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने देशी पिस्टल व बंदुक बनाने में उपयोग आने वाले सामान और उपकरण जब्त किया है। अब पुलिस को नानालाल सिकलीगर की तलाश है। आरोपित दुर्गाशंकर से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह गिरफ्तार

दुर्गाशंकर पुत्र नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरी माता

इसकी तलाश जारी

नानालाल पुत्र सुंदरलाल सिकलीगर निवासी आंतरी माता

अब तक यह जब्त

तीन देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, ग्राइंडर मशीन, चार देशी बंदुक बनाने की नाल, बीट हेंबर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेथ मशीन, हथौड़ा, प्लायर, स्प्रिंग सहित पिस्टल बनाने के अन्य उपकरण।

कार्रवाई में यह शामिल

मनासा टीआइ नीलेश अवस्थी, एसआइ तेज सिंह सिसौदिया, एएसआइ गोविंद सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, प्रकाश सिनम, मनोहर दास बैरागी, आरक्षक पद्म सिंह, ईश्वर प्रजापति, सैनिक मोहन सिंह, साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे व टीम।

मादक पदार्थ तस्करी में अवैध हथियारों के उपयोग की आशंका

मनासा पुलिस की शुरुआत पूछताछ में दुर्गाशंकर सुतार ने नानालाल सिकलीगर से अवैध हथियार व पिस्टल लेकर राजस्थान में बेचने की बात कबूली है। पुलिस को आशंका है कि आंतरी माता में कुछ समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था, जिसके माध्यम से अवैध हथियारों का उपयोग मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा हो। इसी आशंका के चलते पुलिस दुर्गाशंकर से पूछताछ करने के साथ नानालाल की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

बड़वानी-खरगोन से ट्रेनिंग लेने की संभावना

मप्र के बड़वानी व खरगोन में सिकलीगर अधिक सक्रिय है। धार जिले में भी इनका नेटवर्क है। अब तक की जांच में सामने आया है कि नानालाल सिकलीगर लंबे समय से आंतरी माता में रह रहा था लेकिन इस बात की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि बड़वानी-खरगोन में ट्रेनिंग लेने के बाद नानालाल सिकलीगर ने आंतरी माता में इस अवैध कारोबार की शुरुआत की है। नानालाल के पकड़ में आने और पूछताछ में ट्रेनिंग व अवैध फैक्टरी सहित कारोबार की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : मंदसौर में किसान 730 रुपये भाड़ा लगाकर चार क्विटंल प्याज मंडी लाया, बिका सिर्फ 430 रुपये में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।