• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच के निवासियों को बड़ी सौगात... नगर पालिका विकसित करेगी नई कॉलोनी, 90 दिन में शुरू होंगे टेंडर

शहर में नगर पालिका परिषद नीमच करीब 40 वर्ष बाद नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रही है। कॉलोनी के लिए कलेक्टर कार्यालय से नपा को विकास अनुमति मिल चुकी ...और पढ़ें

By jaswant purohitEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 06:55:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 06:55:20 PM (IST)
नीमच के निवासियों को बड़ी सौगात... नगर पालिका विकसित करेगी नई कॉलोनी, 90 दिन में शुरू होंगे टेंडर
नीमच नगर पालिका विकसित करेगी नई कॉलोनी

HighLights

  1. नीमच नपा 40 साल बाद विकसित करेगी नई आवासीय कॉलोनी
  2. बगीचा नंबर 4 और 5 में 143 भूखंडों का किया जाएगा निर्माण
  3. 90 दिन में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया, 6 माह में बनेगी कॉलोनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर में नगर पालिका परिषद नीमच करीब 40 वर्ष बाद नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रही है। कॉलोनी के लिए कलेक्टर कार्यालय से नपा को विकास अनुमति मिल चुकी है। परिषद भी प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर लगा चुकी है। अन्य विभागों से भी अनुमति मिल चुकी है, ऐसे में संभावना है कि कॉलोनी जल्द आकार लेगी। कॉलोनी में 143 भूखंड हैं, जिनके लिए अभी से नागरिकों में जिज्ञासा अधिक है।

शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख से अधिक है। करीब 7 किलोमीटर के दायरे में फैले शहर में 40 वार्डों में यह आबादी निवास करती है। शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का दायित्व नगर पालिका परिषद नीमच संभालती है। वर्तमान में भाजपा का बोर्ड नपा में काबिज है। अध्यक्ष का दायित्व भाजपा की स्वाति चौपड़ा और सीएमओ दुर्गा बामनिया संभाल रही हैं।


अध्यक्ष और सीएमओ की कोशिशों से शहर में करीब 40 साल बाद नपा पहली बार आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रही है। कॉलोनी के लिए कलेक्टर कार्यालय से विकास अनुमति मिल चुकी है। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सहित अन्य विभाग भी कॉलोनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं। जमीन के स्वामित्व व आधिपत्य की परेशानियों को दूर कर नपा ने जमीन को कब्जे में लेकर शहर के बगीचा नंबर चार व पांच में आवासीय कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव नपा के विशेष सम्मेलन में रखा था, जिसे बहुमत से मंजूरी मिल चुकी है।

अब नपा का अमला सीएमओ दुर्गा बामनिया की मॉनिटरिंग में कॉलोनी को जल्द आकार देने की कोशिश में जुटा है ताकि शहर के नागरिकों को पूर्ण वैध और बेहतर सुविधाओं के साथ आवासीय कॉलोनी की सौगात जल्द दी जा सके।

90 दिन में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया: 6 महीने में आकार लेगी कॉलोनी

बगीचा नंबर चार व पांच में नपा के आधिपत्य और स्वामित्व की जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के प्रस्ताव को नपा के विशेष सम्मेलन में मंजूरी दी जा चुकी है। परिषद की मंजूरी के बाद अब कॉलोनी विकसित करने और अन्य विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया की शुरुआत के लिए नपा ने तैयारी शुरू कर दी है। नपा अधिकारियों की मानें तो आगामी 90 दिन की अवधि में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कॉलोनी में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। एक अनुमान के अनुसार आगामी छह माह की अवधि में कॉलोनी आकार लेने लगेगी।

पूर्ण विकसित कॉलोनी में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

नपा के अनुसार बगीचा नंबर चार व पांच में विकसित कॉलोनी पूर्ण रूप से वैध और विकसित कॉलोनी होगी। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी। सड़क, सीवरेज सिस्टम, जलापूर्ति पाइप लाइन, गार्डन और स्ट्रीट लाइट की बेहतर सुविधा भी नागरिकों को कॉलोनी में मिलेगी।

नागरिकों को फायदा

  • शहर के मध्य पूर्ण विकसित कॉलोनी मिलेगी।
  • कलेक्टर दर से भूखंड की कीमत तय होगी।
  • भूमाफियाओं से मुक्त होने से जमीन के दाम नियंत्रित रहेंगे।
  • भूखंड खुली नीलामी और लिफाफा पद्धति से आवंटित होंगे।
  • कॉलोनी में हर वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भूखंड आरक्षित रहेंगे।

नगर पालिका को फायदा

  • अतिक्रमण मुक्त होने के बाद आधिपत्य की जमीन का उपयोग होगा।
  • कॉलोनी विकसित करने और भूखंड विक्रय करने से नपा को आय प्राप्त होगी।
  • नपा की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज्य सरकार पर निर्भरता कम होगी।
  • शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास में मदद मिलेगी।
  • नागरिकों को बेहतर सुविधा देने में नपा सफल होगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर श्रमोदय विद्यालय 1.55 करोड़ मेस घोटाला: सवालों के घेरे में EOW, 90 दिन बाद भी चार्जशीट नहीं

नपा अध्यक्ष और सीएमओ का बयान: शहर के विकास को मिलेगी नई गति

शहर के बगीचा नंबर चार व पांच में नपा के स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर कॉलोनी विकसित की जा रही है। कॉलोनी के लिए कलेक्टर कार्यालय से विकास अनुमति मिल चुकी है। अन्य संबंधित विभागों की अनुमति मिल चुकी है। परिषद की मंजूरी के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी छह माह की अवधि में कॉलोनी आकार लेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। - दुर्गा बामनिया, सीएमओ, नगर पालिका परिषद, नीमच।

लगभग 40 वर्ष बाद शहर में नगर पालिका परिषद नीमच आवासीय कॉलोनी विकसित करने जा रही है। कॉलोनी की भूमि के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई विवाद व विधिक गतिरोध नहीं है। हमारी कोशिश है कि कॉलोनी जल्द आकार ले और नागरिकों को इसका फायदा मिले। कॉलोनी से नपा को काफी आय संभावित है, जिससे न केवल नपा की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि शहर के अन्य क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने में भी फंड की कमी नहीं आएगी। - स्वाति चौपड़ा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, नीमच।