
नईदुनिया न्यूज, पन्ना। भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी गाड़ी पर रात में अज्ञात लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंककर तोड़फोड़ कर दी। घटना 12-13 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा रात में अपने घर के सामने गाड़ी खड़ी कर दी गई थी और अज्ञात बदमाशों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा के नेतृत्व में शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी गाड़ी, जिसका नंबर एमपी 35 जेडसी 1673 है, पर अज्ञात आरोपियों ने पत्थर मारे। हमले में गाड़ी की शीशे बुरी तरह चकनाचूर हो गईं।
गाड़ी पर लगी नेम प्लेट और कमल निशान भी तोड़ दिया। नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में शहर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस मौके का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- आजादी के बाद पहली बार रेल से जुड़ेंगे मध्य प्रदेश के सीधी और पन्ना, मेमू चलाने की तैयारी