• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोन दिलाने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, बड़े रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा शातिर ठग

MP News: मध्य प्रदेश में पन्ना पुलिस ने लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 32 लाख रु...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 07:35:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 07:35:37 PM (IST)
लोन दिलाने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी, बड़े रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा शातिर ठग
पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा शातिर ठग

HighLights

  1. लोगों को ठगने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश
  2. पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के मेंगलुरु से किया अरेस्ट
  3. आरोपी पर धोखाधड़ी के 27 मामले दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पन्ना पुलिस ने इस मामले में 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी रोशन सत्हाना को कर्नाटक के मंगलुरु से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी इतना शातिर है कि इसके खिलाफ अकेले पन्ना ही नहीं, बल्कि देशभर में करीब 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 27 मामले दर्ज हैं।

पन्ना निवासी साजिद खान ने अपने रिसॉर्ट के लिए लोन लेने के लिए 'साई कंसल्टेंट्स' नाम की एक फर्जी कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने लोन अप्रूव कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 32 लाख रुपये ऐंठ लिए। न तो लोन मिला और न ही पैसा वापस आया। ठगी का शिकार होने के बाद साजिद खान ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई। साइबर सेल की मदद से पता चला कि मुख्य आरोपी रोशन सत्हाना पहले से ही मंगलुरु की जेल में बंद है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे पन्ना लाया और पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि "साई बाबा फाइनेंस" नाम की यह कंपनी पूरी तरह से फर्जी थी।

यह भी पढ़ें- Panna News: डकैती की फिराक में जंगल में छिपे पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस जब्त

आरोपी के खिलाफ 27 केस दर्ज

पुलिस ने जब कंपनी के दफ्तर की तलाश की, तो वहां कोई दस्तावेज या सबूत नहीं मिला। आरोपी रोशन सत्हाना के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहित कई राज्यों में वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कुल 27 केस दर्ज हैं, जिनकी कुल रकम लगभग 35 करोड़ रुपये है। ED इस आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है।