• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के गहने और नकदी चोरी

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिन्दू सनातन रथ यात्रा’ के दौरान सोमवार को पन्ना में श्रद्धालुओं की सोने की चेन, मंगलसूत्र और नकदी चोरी हो गई।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:42:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:42:40 PM (IST)
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के गहने और नकदी चोरी

HighLights

  1. छह लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत की
  2. ‘हिन्दू सनातन रथ यात्रा’ के दौरान पन्ना में हुई चोरी की घटना
  3. जुलूस में शामिल लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिन्दू सनातन रथ यात्रा’ के दौरान सोमवार को पन्ना में श्रद्धालुओं की सोने की चेन, मंगलसूत्र और नकदी चोरी हो गई। ग्राम सीरो निवासी धर्मेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी जेब से रुपये निकालकर भाग गया।

अमित सोनी और संतोष सोनी की सोने की चेन, जयप्रकाश चतुर्वेदी के गहने और एक अन्य महिला का मंगलसूत्र भी चोरी हुआ।

छह लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत की

एसपी निवेदिता नायडू ने मंगलवार को बताया कि करीब छह लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत की है। जुलूस में शामिल लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने का शक है। यह यात्रा पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होते हुए करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर 15 अक्टूबर को छतरपुर पहुंचेगी।

संस्कार नहीं होने से उपलब्धियां व्यर्थ

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच्चों को संस्कार देकर जाएं। कार्य या व्यापार से व्यक्ति बाद में भी कमाई कर सकता है, लेकिन संस्कार नहीं होंगे तो बाकी उपलब्धियां व्यर्थ हो सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां बारिश नहीं होती, वहां फसल खराब हो जाती है और जहां संस्कार नहीं होते, वहां पीढ़ियां प्रभावित होती हैं।


यात्रा को मिल रही सहभागिता

श्रद्धालुओं ने यात्रा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन किए। उनके आगमन के दौरान नगर में धार्मिक गतिविधियों और स्वागत कार्यक्रमों के चलते माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें- सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पहुंची अजयगढ़, पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले- बच्‍चों को दें संस्‍कार