
नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना/अजयगढ़। सनातन धर्म की एकता, सामाजिक समरसता और धार्मिक जागरूकता का संदेश लेकर निकली सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के अजयगढ़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अपने बच्चों को संस्कार दें तभी जीवन सार्थक है।

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की सूचना मिलते ही नगर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया और महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पहुंचते रहे।
रथ यात्रा के अजयगढ़ पहुंचने के दौरान नगर का माहौल धार्मिक रंग में दिखाई दिया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है।
.jpeg)
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच्चों को संस्कार देकर जाएं। कार्य या व्यापार से व्यक्ति बाद में भी कमाई कर सकता है, लेकिन संस्कार नहीं होंगे तो बाकी उपलब्धियां व्यर्थ हो सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां बारिश नहीं होती, वहां फसल खराब हो जाती है और जहां संस्कार नहीं होते, वहां पीढ़ियां प्रभावित होती हैं।

उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया। उनके संबोधन में सनातन समाज में एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।
.jpeg)
अजयगढ़ में मुस्लिम युवकों ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। एक युवक ने बताया कि वह कई दिनों से गांव-गांव जाकर रथ यात्रा के संबंध में लोगों को जानकारी दे रहा है। उसने कहा कि महाराज के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर वह यात्रा के प्रचार-प्रसार से जुड़ा।
श्रद्धालुओं ने यात्रा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन किए। उनके आगमन के दौरान नगर में धार्मिक गतिविधियों और स्वागत कार्यक्रमों के चलते माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
यह भी पढ़ें- नवरात्र में बड़ी कार्रवाई : जबलपुर में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, संचालकों के पास नहीं थी अनुमति