• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्‍ना में चिता आंदोलन के पांचवें दिन भी डटे रहे ग्रामीण, बोले-न्याय मिलने तक डटे रहेंगे

प्रभावित परिवार पानी में चिताओं पर लेटकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं।

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:31:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:31:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पन्‍ना में चिता आंदोलन के पांचवें दिन भी डटे रहे ग्रामीण, बोले-न्याय मिलने तक डटे रहेंगे
महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावित आदिवासी। नईदुनिया

HighLights

  1. केवल मुआवजे नहीं, संविधान, जीवन और गरिमा का सवाल
  2. बिना कानून का पालन किए ही उनकी जमीनों पर कार्रवाई की
  3. कई परिवारों को मुआवजा मिले बिना ही उनके घर पानी में डूब रहे

नईदुनिया न्यूज, पन्ना। केन-बेतवा लिंक, मझगाय, रुंझ बांध और सिंगरौली-ललितपुर रेलवे लाइन से प्रभावित विस्थापितों का चिता आंदोलन पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। धरने के दौरान महिला की मौत मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ़ का कहना है कि ग्राम पंचायत बनहरीकला के सचिव ने बताया था कि अनुसार 78 वर्षीया मृतिका रमियां पति माधव कोंदर की मृत्यु मंगलवार को रात्रि 10 बजे पेट में अचानक दर्द होने की शिकायत के बाद घर पर हुई थी।

मृत महिला के स्‍वजन को भुगतान किया जा चुका है

जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि मृतिका को मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना में अधिग्रहित भूमि के भुगतान के रूप मेें 28 लाख 70 हजार रुपये, अधिग्रहित मकान की राशि के रूप में 15 लाख 23 हजार रुपये तथा बतौर पुनर्वास राशि 5 लाख रुपये का भुगतान भी पूर्व में किया जा चुका है।


जिंदा चिता बनाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावित आदिवासी एक बार फिर पन्ना में नदी में जिंदा चिता बनाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, चिता आंदोलन जारी रहेगा।

पानी में चिताओं पर लेटकर विरोध दर्ज करा रहे हैं

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने कहा कि प्रभावितों ने कभी विकास का विरोध नहीं किया, केवल ग्रामसभा, पारदर्शिता और उचित पुनर्वास की मांग की थी। आरोप है कि बिना कानून का पालन किए ही उनकी जमीनों पर कार्रवाई की गई।

जब राज्य ही कानून न माने तो संघर्ष ही रास्ता

भटनागर ने कहा कि जब प्रभावितों ने धरना दिया तो धारा 144 और अब धारा 163 लगाकर आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई, मुकदमे दर्ज किए गए। आज स्थिति यह है कि कई परिवारों को मुआवजा मिले बिना ही उनके घर पानी में डूब रहे हैं, कई घर गिर रहे हैं। पुलिसिया दमन से घरों को बुलडोज किया जा रहा है।

5 लाख से 12.50 लाख का वादा, भुगतान अब भी अधूरा

आंदोलनकारियों के अनुसार पहले पुनर्वास पैकेज 5 लाख था, जुलाई के आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में 12.50 लाख के पैकेज की घोषणा की थी। आरोप है कि कई परिवारों को आज तक 5 लाख की राशि भी नहीं मिली।

सरकार काम आगे बढ़ा रही है और हमारे घर डूब रहे

भटनागर ने कहा, सिंचित भूमि को रिकॉर्ड में असिंचित दिखाकर मुआवजा कम करने के आरोप भी लगाए गए।यह केवल मुआवजे का सवाल नहीं, संविधान, जीवन और गरिमा का सवाल है। सरकार काम आगे बढ़ा रही है और हमारे घर डूब रहे हैं।

कई परियोजनाओं के प्रभावित एक मंच पर

इस आंदोलन में मझगाय, रुंझ, केन-बेतवा और रेलवे लाइन के प्रभावित एक साथ आए हैं। प्रभावितों ने कहा कि परियोजनाएं अलग हैं, पर पीड़ा एक जैसी है। महिला आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत ने कहा कि हम बच्चों के साथ इसलिए बैठी हैं क्योंकि सुनने वाला कोई नहीं है।

न्याय दो या मार दो, हम मौत नहीं, न्याय मांग रहे हैं

भटनागर ने कहा कि आंदोलन का नारा न्याय दो या मार दो बेबसी को दर्शाता है। हम मौत नहीं, न्याय मांग रहे हैं। बिजली-पानी रोककर आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने मांग की कि डूब क्षेत्र के हर परिवार का सत्यापन कर लंबित मुआवजा, मकान और जमीन का उचित मूल्यांकन और घोषित 12.50 लाख का पैकेज तुरंत दिया जाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, चिता आंदोलन जारी रहेगा

यह भी पढ़ें- जबलपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकता मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।