• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

रत्‍नगर्भा पन्‍ना में फिर मिले 5.16 कैरेट के चार हीरे, सोशल मीडिया की रील्स ने बदली आदिवासी श्रमिकों की किस्‍मत

पन्ना में प्रशासन के हीरा कार्यालय में लगातार मजदूरों द्वारा खोजे गए चमकते हीरे जमा कराए जाते हैं, जिन्हें बाद में आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाता है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:01:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:01:25 PM (IST)
रत्‍नगर्भा पन्‍ना में फिर मिले 5.16 कैरेट के चार हीरे, सोशल मीडिया की रील्स ने बदली आदिवासी श्रमिकों की किस्‍मत
कार्यालय में हीरा दिखाती महिला। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. 6 महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई
  2. 17.96 कैरेट का जेम-क्वालिटी हीरा मिला था
  3. दो उज्ज्वल व दो मटमैले किस्म के हीरे

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। सोशल मीडिया की एक रील ने झांसी के रहने वाले दंपती की किस्मत ही बदल दी। पन्ना की रत्नगर्भा धरती के बारे में सुनकर राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने पन्ना के सरकोहा क्षेत्र में हीरा खदान ली।

6 महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई

6 महीने की कड़ी मेहनत और विश्वास का रंग तब दिखा जब दंपत्ति को एक साथ कुल 5.16 कैरेट के 4 नायाब हीरे मिले। बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले की उथली हीरा खदान से महिला को एक साथ चार हीरे मिले हैं।


हीरा कार्यालय में वजन करवाकर विधिवत जमा कराया

हीरा धारक महिला गुड्डी देवी पति राजकुमार श्रीवास झांसी जिला उत्तर प्रदेश की निवासी है। एक साथ चार हीरे मिलने पर गुड्डी देवी बेहद खुश है। हीरे मिलने पर इन्होने नियमानुसार चारों हीरे आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय पहुंचकर हीरे का वजन करवाकर विधिवत जमा करा दिया है।

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि सरकोहा की निजी खदान में महिला गुड्डी देवी को ये हीरे मिले हैं, जिनका वजन 5 कैरेट 16 सेंट है। इनमें दो हीरे उज्जवल किस्म जिसमें 1.62 कैरेट और 1.29 कैरेट व दो मटमैले किस्म जिसमें 1.44 कैरेट और 0.81 कैरेट हैं।

बाजार में अच्छी कीमत व डिमांड होती है उज्जवल किस्म के हीरों की

उज्जवल किस्म के हीरों की बाजार में अच्छी कीमत व डिमांड होती है। इन हीरों को आगामी हीरा नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। नीलामी में हीरों की जो भी अधिकतम बोली लगेगी, उससे रायल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा धारक को प्रदान की जाएगी।

पति-पत्नी गुड्डी देवी पति राजकुमार श्रीवास का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से छूटी रीवा शटल में दोस्ती, सिहोरा में आई नींद, मोबाइल चुराकर यूपीआई से 20 हजार रुपये निकाले