• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्‍ना में चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकालते समय लगा करंट, चीख भी नहीं पाया ननिहाल आया 4 वर्षीय मासूम

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में मातम और पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 04:16:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 04:16:15 PM (IST)
पन्‍ना में चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकालते समय लगा करंट, चीख भी नहीं पाया ननिहाल आया 4 वर्षीय मासूम
मां के मामा हुकम सिंह और अन्य ग्रामीण तत्काल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचे। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई
  2. मां के मामा हड़ा हुकम सिंह के यहां आया था
  3. ग्रामीण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्‍ना। पवई थाना अंतर्गत के ग्राम हड़ा में शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सुनपुरा गांव निवासी बृजभान सिंह यादव का चार वर्षीय पुत्र तानसू यादव अपनी मां के साथ अपनी मां के मामा हड़ा हुकम सिंह के यहां आया हुआ था। इसी दौरान चार्जिंग में लगे मोबाइल को निकालते समय मासूम करंट की चपेट में आ गया।

बच्चा मोबाइल निकालने का प्रयास कर रहा था

परिजनों के अनुसार, मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था और बच्चा मोबाइल निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया।

naidunia_image

डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया

हादसे के बाद मां के मामा हुकम सिंह और अन्य ग्रामीण तत्काल बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चार वर्षीय मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 5 सितंबर से खाली प्‍लॉट में छिपा था, पानी निकाला तो मगरमच्छ सड़क पर आया