• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्‍ना के पवई में ट्राला गौवंश के झुंड पर चढ़ा, 20 मीटर तक घिसटती रहीं; 5 की मौके पर मौत

हादसे के बाद ड्राइवर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे चरवाहों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना तुरंत पवई पुलिस, गौसेवकों और बजरंग दल के कार्यकर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 08:20:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 08:20:12 PM (IST)
पन्‍ना के पवई में ट्राला गौवंश के झुंड पर चढ़ा, 20 मीटर तक घिसटती रहीं; 5 की मौके पर मौत
कटनी मार्ग पर स्थित श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति के गौ सदन गौशाला के सामने खड़ा ट्राला। सौजन्‍य सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. सीसीटीवी में कैद हुई घटना
  2. ड्राइवर भागने का प्रयास कर रहा था
  3. 50 से अधिक गौवंश गंभीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना । जिले के पवई थाना क्षेत्र में हृदय विदारक घटना सामने आई है। कटनी मार्ग पर स्थित श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति द्वारा संचालित गौ सदन गौशाला के सामने एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने सैकड़ों गौवंश के झुंड के बीच लापरवाही पूर्वक ट्राला चढ़ा दिया। इस घटना में 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौशाला से गौवंश को चरने के लिए छोड़ा गया था

रोज की तरह गौशाला से गौवंश को चरने के लिए छोड़ा जा रहा था। तभी कटनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला क्रमांक NL 01 AG 8485 ने गौवंश के झुंड को रौंद दिया।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्राला रुकवाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गायें 15 से 20 मीटर तक ट्राले के साथ घिसटती रहीं। यह पूरी वीभत्स घटना गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर मौजूद चरवाहों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्राला रुकवाया।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्राला व ड्राइवर को अभिरक्षा में लेकर मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चरवाहों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया

हादसे के बाद ड्राइवर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे चरवाहों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना तुरंत पवई पुलिस, गौसेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।

गौशाला अध्यक्ष नितिन जैन ने थाने पहुंचकर ट्राला ड्राइवर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने पशु पालकों से अपील की है कि अनुपयोगी होने पर अपने पशुओं को बेसहारा न छोड़ें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- मंडला में शिक्षिका के ऊपर गिरा चलता हुआ सीलिंग फैन, सिर व चेहरे में लगे 11 टांके