• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

अब विश्व में चमकेगा ‘पन्ना का हीरा’, मिला GI Tag, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगी एक विशिष्ट पहचान

MP News: पन्ना की धरती से निकलने वाला हीरा अब हो खास होगा क्योंकि यह से निकलने वाले हीरों को अब एक विशिष्ट पहचान मिल गई है जिसे हम जीआई टैग (GI Tag) क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 08:34:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 08:34:21 PM (IST)
अब विश्व में चमकेगा ‘पन्ना का हीरा’, मिला GI Tag, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगी एक विशिष्ट पहचान
अब विश्व में चमकेगा ‘पन्ना का हीरा’।

HighLights

  1. पन्ना का हीरा होगा अब और खास, मिला जीआई टैग
  2. हीरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगी एक विशिष्ट पहचान
  3. पन्ना के हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को निश्चित लाभ मिलेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। बुंदेलखंड के पन्ना की बेशकीमती रत्न गरवा धरती हीरे की खदानों के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से इसकी तमन्ना लिए लोग यहां पर उथली हीरे की खदानों को खोदने के लिए पन्ना पहुंचते है । लेकिन इस धरती से निकलने वाला हीरा अब हो खास होगा क्योंकि यह से निकलने वाले हीरों को अब एक विशिष्ट पहचान मिल गई है जिसे हम जीआई टैग (GI Tag) के नाम से जानते है जो कि अब इस पन्ना के हीरे को मिल गया है। जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरों की कीमत व महत्व और बढ़ जायेगा। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड का गौरव को बढ़ाने वाली यह खुशखबरी पन्ना के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने दी है।

पन्ना के हीरों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी कीमत

उन्होंने बताया कि जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) यानी भौगोलिक संकेत एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है। जिस वस्तु को यह टैग मिलता है, वह उसकी विशेषता बताता है। पन्ना के हीरों को जीआई टैग मिले, इसके लिए ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ ने चेन्नई स्थित संस्था में जून 2023 में आवेदन किया था। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली यह संस्था पूरी जांच पड़ताल और छानबीन के बाद जीआई टैग देती है। जीआई टैग मिलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उस प्रोडक्ट की कीमत व महत्व बढ़ जाता है।


पन्ना को डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन, हीरा खनन विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग और पद्मश्री डॉ. रजनी कांत, मानव कल्याण संघ के जीआई तकनीकी सहायता से पन्ना के हीरों को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि (GI Tag) प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इस बुंदेलखंड के पन्ना जिले की पहचान सदियों से यहां की धरती से निकलने वाले बेशकीमती हीरों के कारण बनी रही है । यही वजह है कि पन्ना को डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- भोपाल का AQI बिगड़ा, TT नगर और पर्यावरण परिसर में हवा ‘अति खराब’, सरकार के प्रदूषण नियंत्रण के दावे खोखले साबित

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी

जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी, जिसका लाभ निश्चित ही पन्ना के हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा। पन्ना के हीरे न केवल कानूनी मान्यता प्राप्त करेंगे, बल्कि अब इन हीरों की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी तथा उपभोक्ताओं को प्रमाणित और विश्वसनीय हीरे मिल सकेंगे। पन्ना के हीरों की अपनी एक विशेष पहचान रही है, उनका हल्का हरा रंग और कार्बन लाइन इन्हें अन्य हीरों से अलग तथा कटिंग और चमक में बेजोड़ बनाती हैं।