• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

अपहरण कर सतना से भरूच ले गए, दुष्कर्म में तीन आरोपी गिरफ्तार, कल्दा बाजार से लापता महिला गुजरात में मिली

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से महिला की तलाश जारी रखी। 16 अक्टूबर को पुलिस टीम ने उसे मीनानगर, अंकलेश्वर, ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 06:59:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 06:59:30 PM (IST)
अपहरण कर सतना से भरूच ले गए, दुष्कर्म में तीन आरोपी गिरफ्तार, कल्दा बाजार से लापता महिला गुजरात में मिली
सलेहा पुलिस की गिरफ्त में आए अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. आरोपियों से दो बाइक जब्त, तीनों जेल भेजे गए
  2. अंकलेश्वर से महिला को पुलिस ने दस्तयाब किया
  3. 21 सितंबर को कल्दा बाजार से लापता हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। थाना सलेहा पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुजरात से 20 वर्षीय महिला को बरामद किया है। महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अपनी मां के साथ कल्दा बाजार गई थी

पुलिस के मुताबिक ग्राम सर्रा निवासी नवविवाहिता 21 सितंबर को अपनी मां के साथ कल्दा बाजार गई थी। कुछ खाने की बात कहकर वह अलग हो गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर सलेहा थाने में अपराध दर्ज किया गया।

भरूच के अंकलेश्वर से पुलिस टीम ने

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से महिला की तलाश जारी रखी। 16 अक्टूबर को पुलिस टीम ने उसे मीनानगर, अंकलेश्वर, जिला भरूच (गुजरात) से बरामद किया।

ट्रेन के जरिए गुजरात ले जाया गया

पुलिस के अनुसार महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसे बाजार से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सतना रेलवे स्टेशन ले जाया गया और वहां से ट्रेन के जरिए गुजरात ले जाया गया।

पन्ना में मेडिकल परीक्षण कराया

महिला के बयान के आधार पर प्रकरण में अपहरण और दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। महिला का जिला अस्पताल पन्ना में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

18 अक्टूबर को तीनों को गिरफ्तार किया

विवेचना के दौरान पुलिस ने 18 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। आरोपियों को 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें- जबलपुर के गोलबाजार मेले में हादसा, रील बनाते समय खुला तेज रफ्तार झूले का गेट, बच्ची समेत 2 लोग गिरे