• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन के सिद्ध बाबा मंदिर पर कब्जे की आशंका, महंत से मारपीट व जान से मारने की धमकी; चौकी पहुंचे ग्रामीण

सिद्ध बाबा गुफा मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर में वर्ष 1995 से पूजा-अर्चना कर रहे चरण दास बाबा को कथित रूप से डराने-धमकाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

By Ambuj MaheshwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 03:38:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 03:38:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायसेन के सिद्ध बाबा मंदिर पर कब्जे की आशंका, महंत से मारपीट व जान से मारने की धमकी; चौकी पहुंचे ग्रामीण
रायसेन के सिद्ध बाबा मंदिर पर कब्जे की आशंका

HighLights

  1. गीदगढ़ सिद्ध बाबा गुफा मंदिर की जमीन पर कब्जे की आशंका
  2. 1995 से सेवारत महंत चरण दास को मारपीट व जान की धमकी
  3. दीवानगंज चौकी में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग को ज्ञापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। ग्राम गीदगढ़ स्थित सिद्ध बाबा गुफा मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर में वर्ष 1995 से पूजा-अर्चना कर रहे चरण दास बाबा को कथित रूप से डराने-धमकाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

वहीं, मंदिर परिसर और आसपास की जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, बाबा की सुरक्षा तथा मंदिर परिसर में कथित कब्जे के प्रयासों पर रोक लगाने की मांग की।


ग्रामीणों के अनुसार चरण दास महंत वर्ष 1995 से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले देहरी निवासी एक व्यक्ति भी मंदिर परिसर में आकर रहने लगा है। ग्रामीणों को आशंका है कि उसके द्वारा मंदिर परिसर और आसपास की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मंदिर की वर्षों पुरानी व्यवस्था और धार्मिक परंपराओं के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

बाबा को हटाने के लिए धमकाने और मारपीट का आरोप

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने के लिए डराया-धमकाया जा रहा है। उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने मंदिर की पुरानी व्यवस्था बनाए रखने की बात कही तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

देर रात मंदिर परिसर में गाड़ियों के पहुंचने पर आपत्ति

ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में देर रात कई गाड़ियों के पहुंचने और संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से धार्मिक स्थल की मर्यादा और पवित्रता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक सिद्ध बाबा गुफा मंदिर आसपास के करीब 50 गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर दे दिया सुअर मार बम, खाते ही युवक के मुंह में फटा, इलाज के दौरान मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।