• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसा उड़ाने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

तहसील के ग्राम बीकलपुर में गुरुवार को धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा और थ्रेसर मशीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

By Ambuj MaheshwariEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 12:05:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 12:05:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायसेन में धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसा उड़ाने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
रायसेन में धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसा उड़ाने को लेकर खूनी संघर्ष

HighLights

  1. बीकलपुर में धान थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा पर हुआ विवाद
  2. एक ही परिवार के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड
  3. मारपीट में गणेशाराम की मौत, गंभीर घायल सुरेंद्र रायसेन रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। तहसील के ग्राम बीकलपुर में गुरुवार को धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा और थ्रेसर मशीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में गणेशाराम रघुवंशी की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के सुरेंद्र रघुवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।

गंभीर घायल सुरेंद्र रघुवंशी को सिलवानी से रायसेन रेफर किया गया

जानकारी के अनुसार ग्राम बीकलपुर में गुरुवार को खेत पर धान की थ्रेसिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान थ्रेसर मशीन की दिशा और भूसा किस ओर उड़ रहा है, इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गणेशाराम रघुवंशी, पिता हाकम रघुवंशी को गंभीर चोटें आईं।


परिजन उन्हें उपचार के लिए सिलवानी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के सुरेंद्र रघुवंशी भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सिलवानी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर रायसेन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

एसडीओपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी आशुतोष त्यागी पुलिस बल के साथ ग्राम बीकलपुर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीओपी ने गणेशाराम रघुवंशी की मौत की पुष्टि की है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... आयुष महाविद्यालयों के 11 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।