सांची में दुर्घटना में दो युवकों की मौत, लोगों ने NH-146 पर किया चक्काजाम; गाड़ियां फंसी
रायसेन जिले के सांची में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर मैथल ढाबे के सामने गुरुवार रात करीब 10 बजे आयशर ट्रक ने बाइक सवार सोनू और सूरज कुशवाहा को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 11:49:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 12:02:50 PM (IST)
दोनों युवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव सांची के मुख्य चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया और यातायात रोक दिया। नईदुनिया।HighLights
- सांची में NH-146 पर मैथल ढाबे के पास हादसा
- गुरुवार रात आयशर ट्रक की टक्कर से युवकों की मौत
- शवों को सांची के मुख्य चौराहे पर रखकर प्रदर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर सांची के मुख्य चौराहे पर गुरुवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने दोनों के शव चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे मैथल ढाबे के सामने एक आयशर ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू और सूरज कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे।
चक्काजाम से लगी वाहनों की कतारें
हादसे की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों ने उनके शव सांची के मुख्य चौराहे पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर यातायात ठप हो गया। चक्काजाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।