• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में उफनती सेमरी नदी में बाइक समेत बहा युवक; 10 किलोमीटर क्षेत्र में चला रेस्क्यू अभियान, नहीं मिला सुराग

जानकारी मिलने के बाद से ही युवक की तलाश जारी है। पुलिस, होमगार्ड, गोताखोर और ग्रामीण संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।

By Ambuj MaheshwariEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 04:14:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 04:14:02 PM (IST)
रायसेन में उफनती सेमरी नदी में बाइक समेत बहा युवक; 10 किलोमीटर क्षेत्र में चला रेस्क्यू अभियान, नहीं मिला सुराग
तलाशी अभियान में टीम जुटी है। नदी से युवक की बाइक बरामद की गई। नईदुनिया।

HighLights

  1. सेमरी नदी में बाइक सहित बहा युवक
  2. रपटा पार करने के दौरान हादसा
  3. 10 किलोमीटर तक चला सर्च ऑपरेशन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन/ बेगमगंज। तेज बारिश के बाद उफान पर आई सेमरी नदी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। श्यामनगर निवासी 21 वर्षीय राजीव बैरागी पिता गिरजाशंकर बैरागी मंगलवार देर रात अपने पैतृक गांव नैनविलास (तहसील बेगमगंज) जा रहा था।

आशंका है कि अंधेरे और तेज वर्षा के बीच उसने सेमरी नदी के रपटा से मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज बहाव में बाइक सहित नदी में बह गया।

मोटरसाइकिल देखकर पुलिस को बुलाया

बुधवार सुबह ग्रामीणों को सेमरी नदी के पास राजीव की मोटरसाइकिल पड़ी मिली। सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और नदी के आसपास सघन तलाश शुरू की। पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से सेमरी नदी के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।


रेस्क्यू में नहीं लगा सुराग

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि राजीव बैरागी सिलवानी स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा और घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए।

पूरे क्षेत्र में चिंता और मायूसी का माहौल है। सुबह मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस बल लगातार नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा है। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- 'अब जीना नहीं चाहता' - कहकर राजगढ़ में शराबी ने नदी में लगा दी छलांग, मौके पर मौजूद शख्स ने जान पर खेलकर बचाया

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वर्षा के दौरान उफनती नदियों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट उमेश तिवारी ने बताया कि उनके सैनिकों की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई ,है रायसेन से एक और खोजी टीम भेजी गई है।