'अब जीना नहीं चाहता' - कहकर राजगढ़ में शराबी ने नदी में लगा दी छलांग, मौके पर मौजूद शख्स ने जान पर खेलकर बचाया
शराब के नशे में युवक ने गाड़गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद युवक ने नदी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 04:44:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 04:49:43 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- शराब के नशे में युवक ने गाड़गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया
- लाेगों ने नदी में छलांग लगाकर डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला
- पुलिस ने युवक को समझाइश के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। शराब के नशे में एक युवक ने खिलचीपुर की गाड़गंगा नदी में शुक्रवार रात छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने यह देख अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। उसने डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
नशे में था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में कूदने वाले युवक ने खुद को कमल वर्मा निवासी कुंडीबे बताया। पूछताछ में उसने बताया कि खिलचीपुर के रहने वाले एक व्यक्ति कल्लू भाई से उसका पैसों का लेन-देन था। उसका आरोप है कि विवाद के बाद उसकी बाइक रख ली गई। इसी बात से परेशान होकर उसने शराब पी और गाड़गंगा नदी पहुंचकर छलांग लगा दी।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
वह नशे की हालत में बार-बार कह रहा था कि अब वह जीना नहीं चाहता। युवक को डूबता देख मुकेश मोगिया ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। इसलिए रात में उसके परिजनों को थाने बुलाया गया। समझाइश के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।