• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में बड़ा छापा: सारंगपुर में 8 किलो नकली घी और 100 लीटर अमानक दूध जब्त, 7 किलो घी कराया नष्ट

जांच के दौरान अधिकारियों को लगभग 100 लीटर संदिग्ध और मिलावटी दूध मिला। खाद्य निरीक्षक ने दूध की शुद्धता परखने के लिए नमूने एकत्र किए।

By Pradeep JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 06:17:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 06:17:45 PM (IST)
राजगढ़ में बड़ा छापा: सारंगपुर में 8 किलो नकली घी और 100 लीटर अमानक दूध जब्त, 7 किलो घी कराया नष्ट
कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम। नईदुनिया।

HighLights

  1. सारंगपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी में 8 किलो संदिग्ध घी मिला
  2. पुष्पद दुग्ध डेरी से करीब 100 लीटर संदिग्ध दूध के नमूने जांच के लिए लिए
  3. मिलावट या अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़/ सारंगपुर। सारंगपुर नगर में अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश एवं सारंगपुर एसडीएम जय सोलंकी के मार्गदर्शन में बडी कार्रवाई की है।

प्रशासनिक टीम ने बुधवार को शहर के भेरूदरवाजा रोड पर अचानक छापेमारी कर संदिग्ध घी और दूध का बडा जत्था जब्त किया है। इस कार्रवाई से हडकंप मच गया और मिलावटखोरों में खलबली मच गई।

प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन को भेरूदरवाजा रोड स्थित प्रतिष्ठानों में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला खाद्य एवं औषधि निरीक्षक एसएस खत्री और सारंगपुर एसडीएम जय सोलंकी और नायब तहसीलदार रणधीर सिंह मीणा की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


राघव राठौर की दुकान पर मिला संदिग्ध घी

संयुक्त टीम ने सबसे पहले भेरूदरवाजा रोड स्थित राघव राठौर की दुकान पर दबिश दी। वहां सघन जांच के दौरान 8 किलो नकली घी बरामद हुआ। घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने तुरंत नियम अनुसार सैंपल लिया और उसे प्रयोगशाला जांच के लिए सुरक्षित किया।

इसके अलावा प्रथम दृष्टया अत्यधिक दूषित और सेहत के लिए हानिकारक नजर आ रहे 7 किलो संदिग्ध घी को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में मौके पर ही विनिष्ट (डिस्ट्रॉय) कराया गया।

यह भी पढ़ें- बाजार में बिक रहा हर घी नहीं है सेहतमंद, खरीदने से पहले बरतें सावधानी

पुष्पद दुग्ध डेरी से 100 लीटर अमानक दूध जब्त

घी पर कार्रवाई के बाद टीम ने इसी मार्ग पर स्थित पुष्पद दुग्ध डेरी का औचक निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान अधिकारियों को लगभग 100 लीटर संदिग्ध और मिलावटी दूध मिला। खाद्य निरीक्षक ने दूध की शुद्धता परखने के लिए नमूने एकत्र किए।

सैंपल लैब भेजे गए, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

जिला खाद्य एवं औषधि निरीक्षक एसएस खत्री ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि सामग्री अमानक या मिलावटी पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सारंगपुर एसडीएम जय सोलंकी ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नगर में मिलावट विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।