• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

6 दिन पुरानी लाश, धड़ से अलग मिला सिर; राजगढ़-मलावर में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ कोतवाली क्षेत्र से घर से लापता हुई युवती की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे थे। मामले में अपहरण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।

By Rajesh SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 05:07:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 05:07:52 PM (IST)
6 दिन पुरानी लाश, धड़ से अलग मिला सिर; राजगढ़-मलावर में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस जांच में जुटी
जंगल में मलावर से 3 किलोमीटर दूर शमशेरपुरा रोड पर जंगल में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सौ-नईदुनिया।

HighLights

  1. घर से लापता हुई युवती की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे थे
  2. 30 सितंबर से लापता थी युवती, अपहरण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
  3. पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल तक पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़/मलावर। घर से लापता एक एक युवती का सिर कटा शव मलावर थाना क्षेत्र में शमशेरपुर रोड पर मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवति 30 सितंबर को घर से लापता हो गई थी।

युवति के घर से जाने के बाद ही से परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। राजगढ़ कोतवाली में अपहरण व गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

धड़ से अलग पड़ी मिली गर्दन

मंगलवार दोपहर मलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जंगल में मलावर से 3 किलोमीटर दूर शमशेरपुरा रोड पर जंगल में एक युवति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है की पकड़े गए युवक की निशानदेही पर राजगढ़ कोतवाली पुलिस और मलावर पुलिस ने दोपहर 2 बजे के लगभग घटनास्थल पर मलावर के जंगल में पहुंची, जहां युवती की लाश बरामद की गई।

लाश से बदबू आ रही थी और गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया आगे की जांच की जा रही है।

राजगढ़ की पुलिस टीम पहुंची

शव मिलने की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ कोतवाली की पुलिस टीम मलावर पहुंची व फिर दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया! घटना स्थल पर सिर धड़ अलग था। पुलिस द्वारा युवति की हत्या की आशंका जताई जा रही है।


यह भी पढ़ें- राजगढ़ में 7 तहसीलों के 10 पटवारी सस्पेंड; फार्मर आईडी और स्वामित्व योजना में लापरवाही पड़ी भारी

सीसीटीवी में दिखी, सिर धड़ से अलग मिला

बताया जा रहा है कि शव करीब 5-6 दिन पुराना है। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसमें से बदबू आ रही थी। सिर धड़ से अलग करीब डेढ़ फिट दूर पर पड़ा हुआ मिला।

युवति गायब होने के बाद राजगढ़ व मलावर की कुछ सीसीटीवी कैमरा में पुलिस को नजर आई थी। इसके बाद से ही दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, जिसका मंगलवार को शव बरामद हो गया।

राजगढ़ कोतवाली में युवति को लेकर 363 का मामला दर्ज है। आज शव मिलने की सूचना के बाद हम वहाँ पहुंचे थे। सिर धड़ से अलग है इसलिए हत्या की आशंका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - मंजू मखोनिया, टीआई कोतवाली राजगढ़