
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा करवा चौथ वाले दिन भी जारी रही। यात्रा खुजनेर से चलकर करेड़ी पहुंची। यात्रा में उनकी पत्नी अमृता राय भी साथ चल रही हैं। यात्रा गुरुवार देर शाम को करवा चौथ के दिन राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिंबोदा से होते हुए करेड़ी पहुंची।
यात्रा की व्यस्तता के बीच दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भी ग्रामीण महिलाओं के साथ करवा चौथ के पूजन में शामिल हुईं। हिंदू सनातन परंपरा में करवा चौथ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।
यह व्रत केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवनसाथी के प्रति प्रेम, विश्वास, समर्पण और साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक भी माना जाता है। खास बात यह है कि यह परंपरा अमीर-गरीब का भेद नहीं करती। कोई भव्य आयोजन करता है तो कोई साधारण तरीके से पूजा करता है, लेकिन पति के प्रति मंगलकामना और रिश्ते की मजबूती का भाव समान रहता है।
यह भी पढ़ें- MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 33 जिलों में होगी बारिश, तूफान अर्णब को लेकर IMD का येलो अलर्ट