• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिलचीपुर में बड़ी मां व मौसी ने 30 हजार लेकर नाबालिग की करा दी शादी, दो आरोपित गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र से नाबालिग भोपाल में बड़ी मां के यहां रहने आई थी। युवक ने रिश्‍तेदार के जरिए किया था संपर्क।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 25 Dec 2021 01:26:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Dec 2021 01:26:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खिलचीपुर में बड़ी मां व मौसी ने 30 हजार लेकर नाबालिग की करा दी शादी, दो आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, नवदुनिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र की एक 14 वर्षीय नाबालिग को उसी की बड़ी मां व मौसी ने 30 हजार रुपये लेकर खिलचीपुर के एक युवक से शादी के नाम पर माला पहनवा दी व मांग भरवा दी। मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को लगने के बाद पुलिस की मदद से नाबालिग को युवक के चंगुल से मुक्‍त कराया गया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने बडी मां, मौसी व माला पहनाकर मांग भरने वाले युवक पर दुष्कर्म, पास्‍को एक्‍ट व अपहरण की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र की एक नाबालिग उसकी बड़ी मां यानी कि ताई के यहां रहने के लिए भोपाल आई थी। इसी बीच खिलचीपुर के रामबाबू राव का संपर्क भोपाल के शंकर नगर में रहने वाले उसके रिश्तेदार के जरिये नाबालिग की बड़ी मां पांडु बाई से हो गया। जहां बातचीत के बाद पांडु बाई व नाबालिग की मौसी प्रेमला बाई ने 30 हजार रुपये लेकर नाबालिग को रामबाबू से माला पहनवाने के साथ ही मांग भरवा दी। इस पूरे काम के लिए 55 हजार में सौदा तय हुआ था। शेष राशि बाद में देना तय हुआ था। इसके बाद रामबाबू नाबालिग को लेकर खिलचीपुर आ गया। जहां उसने घर पर ही उसको रखते हुए दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो उन्होनें चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस टीम की मदद से चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबिलग को बरामद करते हुए रामबाबू व नाबालिग को थाने लाया गया। इसके बाद नाबालिग को चाइल्ड लाइन लाया गया। इसके बाद नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित रामबाबू, पांडु बाई व प्रेमला बाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने रामबाबू व पांडुबाई को गिरफ्तार कर लिया है।


खिलचीपुर के युवक ने शादी के लिए नाबालिग की बड़ी मां, मौसी को 30 हजार दिए थे। पुलिस ने तीनों पर प्रकरण दर्ज कर लिया व दो को गिरफ्तार कर लिया है।

-प्रदीप गोलिया, टीआई खिलचीपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।