'500 मीटर तक घसीटता रहा कंटेनर...': राजगढ़ में सड़क हादसे का दर्दनाक मंजर, पत्नी की मौके पर मौत
जसपुर-जबलपुर हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में 48 वर्षीय लाड़बाई की मौत हो गई, जबकि प...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 08:22:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 08:22:01 PM (IST)
हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। नईदुनिया।HighLights
- जसपुर-जबलपुर हाईवे पर कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर
- सवार दंपती को 500 मीटर घसीटा; पत्नी की मौत, पति घायल
- कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा, राहगीरों ने उसे पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जसपुर-जबलपुर हाईवे पर राजगढ़ के समीप अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
हादसे में पत्नी लाड़बाई (48) की मौत हो गई, जबकि पति शिवनारायण सौंधिया (50) घायल हो गए।
ढलान पर हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, ब्यावरा के मानकी निवासी दंपती राजगढ़ के भंवरपुरा गांव में 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। नेवज नदी के पास ढलान पर सामने से आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी।
लाड़बाई सड़क पर गिर गईं और कंटेनर उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। बाद में वह पहिए की चपेट में आ गईं। पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा
घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। मौजूद लोगों ने उसकी हरकत समझते ही उसे धर दबोचा। पुलिस को जानकारी दी और हवाले कर दिया।