राजगढ़। तेज बारिश के कारण ब्यावरा में एक तीन मंजिला मकान देर रात को नीचे से गिर गया।जबकि ऊपर का हिस्सा अभी भी फंसा हुआ है।हालांकि हादसे के पहले ही नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा मकान में रहने वाले लोगों से मकान खाली करवा लिया था।हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक ब्यावरा के सुठालिया रोड पर नंदू जोशी का मकान है।तेज बारिश के कारण उसके कुछ हिस्से में दरारें आ गई थी।राहगीरों व आसपास के लोगों द्वारा मकान में दरारें आने व गिरने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस व नगर पालिका को सूचना दी थी।इसके बाद नगर पालिका व पुलिस की टीम ने नोटिस देते हुए संबंधित को मकान खाली करने के लिए कहा था।मंगलवार सुबह नंदू जोशी ने मकान खाली कर दिया था।कुछ गृहस्थी का सामान भी निकाल लिया था।इसके अलावा आसपास के भी दो मकानों को खाली करवा लिया था।इसी बीच रात करीब 10 बजे मकान की सबसे नीचे की मंजिल का हिस्सा गिर गया।निचला हिस्सा करने के कारण ऊपर का मकान अब आधे हिस्से पर टिका हुआ है।जो किसी भी समय गिर सकता है।मकान गिरने की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची।आसपास मौजूद लोगों को वहां से हटाया वबैरीगेटस लगाए गए, ताकि नागरिक वहां से दूर रहे।
मकान में दरारें आने की सूचना मिलने के बाद नोटिस देकर अमने सुबह ही मकान खाली करवा लिया था।मकान जब गिरा उसमें कोई नहीं था।कोई नुकसान नहीं हुआ।
इकरार अहमद, सीएमओ नगर पालिका