• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 5 लाख की ठगी; राजगढ़ पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस ने पचोर मंडी में करेंसी एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Pradeep JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 05:32:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 05:32:16 PM (IST)
करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 5 लाख की ठगी; राजगढ़ पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। नईदुनिया।

HighLights

  1. करेंसी एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
  2. तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद
  3. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़/सारंगपुर। करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधडी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई है।

ये है पूरा मामला

एसडीओपी अरविंद सिंह के अनुसार फरियादी अली असगर सैफी निवासी सारंगपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त को पचोर मंडी में एक महिला और दो पुरुषों ने करेंसी एक्सचेंज के नाम पर उनके साथ 5 लाख रुपये की ठगी की थी।


फरियादी की रिपोर्ट पर पचोर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

सीसीटीवी व मुखबिर से मिले सुराग

एसडीओपी सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शकुंतला बामनिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसके आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने ठगी की वारदात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें- भोपाल: फर्जी IAS तृप्ति सिंह पर चौथा केस दर्ज; पर्यटन विभाग का होटल लीज पर दिलाने के नाम पर ठगे 50 लाख रुपये

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में दुखवा पिता बदुवा रविदास (उम्र 30 वर्ष), निवासी सरेंडा फुलवारी, जिला कटिहार (बिहार) रोबिन अब्दुल पिता अब्दुल रफ (उम्र 36 वर्ष), निवासी कबीरबस्ती, मलकागंज, दिल्ली फहिमा पति मिराज शेख (उम्र 34 वर्ष), निवासी अली गांव, बदरपुर, दिल्ली शामिल है।

एसडीओपी ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक शकुंतला बामनिया ने टीम बनाकर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 40000 रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों से धोखाधड़ी की शेष राशि व अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।