
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रेल मंडल से चलने वाली तथा होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेनों को अलग-अलग अवधि के लिए रेगुलेट किया जाएगा।
एक अक्टूबर को 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट और 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी। 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस एक, दो, पांच, 11 व 12 अक्टूबर को 10 मिनट रेगुलेट होगी। पांच व 12 अक्टूबर को 19626 बांद्रा टर्मिनस-दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट तथा ट्रेन 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल 15 मिनट रेगुलेट होगी।
छह व 13 अक्टूबर को 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, 12472 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट और 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक घंटा रेगुलेट होगी। छह अक्टूबर को 22543 बांद्रा टर्मिनस-लालकुआं सुपरफास्ट 10 मिनट प्रभावित होगी।
सात अक्टूबर को ट्रेन 12472 एक घंटा 20 मिनट और 12912 हरिद्वार-वलसाड सुपरफास्ट एक घंटा पांच मिनट रेगुलेट होगी। आठ व 15 अक्टूबर को 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक घंटा 40 मिनट तथा ट्रेन 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी।
11 अक्टूबर को 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 20 मिनट, 12 अक्टूबर को ट्रेन 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट तथा 14 अक्टूबर को 12472 और 12912 क्रमशः एक घंटा 20 मिनट व एक घंटा 5 मिनट रेगुलेट होंगी।
अहमदाबाद मंडल में ब्लाक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली इंदौर-असारवा एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। 19315 इंदौर-असारवा 29 अक्टूबर तक नरोडा पर शार्ट टर्मिनेट होगी और नरोडा-असारवा के बीच निरस्त रहेगी। 19316 असारवा-इंदौर एक से 30 अक्टूबर तक नरोडा से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा असारवा-नरोडा के बीच निरस्त रहेगी। यात्री अद्यतन जानकारी रेलवन एप या रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भोपाल से बंगाल जाने वाले यात्री दें ध्यान: रानी कमलापति से 9 और संतरागाछी से 10 दिसंबर को नहीं चलेगी हमसफर एक्सप्रेस