
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : दीपावली और शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रेल मंडल से होकर तीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें अहमदाबाद-झंझारपुर, अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल तथा उत्राण-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
तीनों ट्रेनों का संचालन विशेष किराये पर किया जाएगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
09437 अहमदाबाद-झंझारपुर स्पेशल 13 नवंबर को रात 11:55 बजे रवाना होकर शनिवार तड़के दाहोद 3:48, रतलाम 5:10 और उज्जैन 7:15 बजे पहुंचेगी। सीहोर में 9:20 बजे ठहराव के बाद रविवार दोपहर दो बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 09438 झंझारपुर-अहमदाबाद स्पेशल आठ और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार शाम पांच बजे रवाना होगी।
यह सोमवार रात सीहोर 11:52, मंगलवार रात उज्जैन 2:12, रतलाम 3:56 और दाहोद सुबह 5:21 बजे पहुंचेगी। अहमदाबाद पहुंचने का समय मंगलवार सुबह 9:30 बजे रहेगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी में रुकेगी।
09445 अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल तत्काल प्रभाव से प्रत्येक शनिवार रात 12:05 बजे रवाना होगी। यह दाहोद 3:58 और रतलाम सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 11:10 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में 09446 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल आठ नवंबर को दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी।
सोमवार को रतलाम शाम 5:35 और दाहोद सात बजे ठहराव के बाद अगले दिन रात 10:45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिंडौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा में रुकेगी।
09131 उत्राण-खातीपुरा स्पेशल नौ और 16 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी। दाहोद शाम 6:50, रतलाम रात 8:55, मंदसौर 10:48 और नीमच 11:29 बजे ठहराव के बाद मंगलवार को चित्तौड़गढ़ रात 2:15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में 09132 खातीपुरा-उत्राण स्पेशल 10 और 17 नवंबर को दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी।
चित्तौड़गढ़ रात 8:25, नीमच 9:20, मंदसौर 10:15, रतलाम 11:48 और बुधवार को दाहोद रात 1:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:40 बजे उत्राण पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़ और जयपुर में रुकेगी। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
यह भी पढ़ें- एमपी के यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, भोपाल मंडल से गुजरेंगी 24 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल