
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा और त्योहारों में बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम मंडल से विशेष किराये पर वलसाड-गोमती नगर स्पेशल चलाएगा।
05034 वलसाड-गोमती नगर प्रत्येक मंगलवार रात 10:15 बजे चलेगी और रतलाम बुधवार सुबह 5:20/5:30 बजे पहुंचकर गुरुवार दो बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। वापसी ट्रेन 05033 प्रत्येक सोमवार दोपहर दो बजे गोमती नगर से चलेगी।
रतलाम मंगलवार सुबह 7:40/7:50 बजे होकर बुधवार शाम पांच बजे वलसाड पहुंचेगी। यह पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बादशाहनगर में ठहराव होगा।
रतलाम : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी मांग को देखते हुए रेल मंडल से बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। 05038 प्रत्येक शनिवार सुबह 9:30 बजे बांद्रा से चलेगी। रतलाम रात 8:30/8:40 बजे होकर अगले दिन 11:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
इसका परिचालन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक होगा। वापसी ट्रेन 05037 प्रत्येक गुरुवार शाम 7:45 बजे बढ़नी से चलेगी। रतलाम शुक्रवार शाम 7:20/7:30 बजे होकर शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर में ठहराव होगा।
खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से खंडवा स्टेशन पर जबलपुर- पुणे साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत हुआ है। सांसद पाटिल 20 सितंबर को खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विद्यार्थी, नौकरी पेशा वर्ग और इलाज के लिए आने जाने वाले मरीजों की सुविधा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद पाटिल ने मुलाकात कर जबलपुर- पुणे ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने की मांग की थी। पिछले माह रेल मंत्री वैष्णव ने ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने का पत्र भेजा था।
जबलपुर -पुणे साप्ताहिक ट्रेन संख्या 20162 प्रति रविवार रात्रि आठ बजे खंडवा पहुंचकर सुबह साढ़े छह बजे पुणे पहुंचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20161 पुणे से प्रति सोमवार रवाना होकर खंडवा रात्रि 11बजे खंडवा पहुंचकर जबलपुर जाएगी।ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर से चलकर पुणे जाने वाली ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर 20 सितंबर रविवार स्टापेज प्रारंभ होगा इस दिन सांसद पाटिल रात्रि आठ बजे पुणे तरफ जाने वाली इस ट्रेन के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह भी पढ़ें- अब और सुरक्षित होगी वंदे भारत स्लीपर की यात्रा; BHEL और टीटागढ़ ने मिलाया हाथ, बनी नई जॉइंट वेंचर कंपनी