• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

MP में अपनी ही चालाकी में फंस गया चोर, पुलिस को देख पाइप में घुसा और पड़ गई आफत में जान

MP Crime: थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रात करीब 2 बजे बाजना रोड जैन स्कूल के पास बिबड़ौद निवासी संतोष पाटीदार के निर्माणाधी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 09:21:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 09:21:28 PM (IST)
MP में अपनी ही चालाकी में फंस गया चोर, पुलिस को देख पाइप में घुसा और पड़ गई आफत में जान
एसी के डक्ट में फंसा आरोपी विजय।

HighLights

  1. एसी के डक्ट में घूस गया और उसमें फंस गया चोर
  2. पुलिस ने खूब ढूंढा लेकिन वह नहीं दिखाई दिया
  3. दो घंटे की मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की नियत से निर्माणाधीन मॉल में घुसा चोर पुलिस से बचने के लिए एसी के डक्ट में घूस गया और उसमें फंस गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद राजापुरा निवासी 40 वर्षीय विजय पुत्र रामलाल भाभर को निकाला और थाने ले गई। चोरी की वारदात नहीं होने से पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपित विजय को एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एसी के डक्ट में छुपा चोर

थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान रात करीब 2 बजे बाजना रोड जैन स्कूल के पास बिबड़ौद निवासी संतोष पाटीदार के निर्माणाधीन माल पर हलचल नजर आई। जैसे ही पुलिस पहुंची तो विजय भागते हुए चौथी मंजिल पर पहुंचा और एसी के डक्ट में जाकर छुप गया। पुलिस ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं दिखाई दिया।


यह भी पढ़ें- Jabalpur में भाजपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई, वाहन चेकिंग के दौरान हुआ विवाद, सर्मथकों ने काटा वबाल

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

तीसरी मंजिल पर जवानों को एसी के डक्ट से आवाज आई तो देखा कि विजय उसमें छिप गया था। उसे बाहर आने को कहा तो उससे नहीं निकला गया। जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 4:30 बजे पीओपी तोड़ी और डक्ट का चद्दर काटकर विजय को बाहर निकाला।