• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में स्ट्रीट लाइट बंद होने से डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Ratlam Road Accident: रतलाम में सोमवार रात करमदी रोड फोरलेन पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

By Jaydeep GurjarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 07:37:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 07:45:22 AM (IST)
रतलाम में स्ट्रीट लाइट बंद होने से डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

HighLights

  1. दोनों लक्ष्मीनगर के रहने वाले थे और करमदी की ओर से लौट रहे थे
  2. पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
  3. कार की तेज रोशनी के कारण बाइक सवारों को भ्रम हुआ और डिवाइडर से टकरा गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। करमदी रोड फोरलेन पर सोमवार रात स्ट्रीट लाइट बंद होने के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक लक्ष्मीनगर के रहने वाले थे और करमदी की ओर से रतलाम लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी 20 वर्षीय केशव पुत्र नूतन परिहार अपने मोहल्ले में रहने वाले दोस्त 21 वर्षीय शोएब पुत्र राजा के साथ एक ही बाइक से घर लौट रहा था। करमदी से संत रविदास चौक के बीच पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


युवकों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक केशव के पिता फूल मंडी में चाय की होटल संचालित करते हैं, जबकि शोएब के पिता फल का ठेला लगाते हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।

हादसे के समय फोरलेन की स्ट्रीट लाइट बंद थी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय फोरलेन की स्ट्रीट लाइट बंद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार की रोशनी के कारण बाइक सवारों को भ्रम हुआ और उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Accident In MP: रतलाम के पास रामदेवरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, आठ घायल