• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

MP SET परीक्षा में सिख छात्रा की पगड़ी-कृपाण उतरवाने पर विवाद, हंगामे के बाद प्रशासन ने जताया खेद

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के दौरान रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर सिख छात्रा की पगड़ी और कृपाण उतरव...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 05:36:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 05:36:27 PM (IST)
MP SET परीक्षा में सिख छात्रा की पगड़ी-कृपाण उतरवाने पर विवाद, हंगामे के बाद प्रशासन ने जताया खेद
सिख छात्रा की पगड़ी-कृपाण उतरवाने पर विवाद।

HighLights

  1. रतलाम में SET परीक्षा के दौरान हंगामा
  2. सिख छात्रा की पगड़ी-कृपाण उतरवाई
  3. विरोध के बाद प्रशासन ने मांगी माफी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के दौरान रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर सिख छात्रा की पगड़ी और कृपाण उतरवाने को लेकर विवाद हो गया। सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल केंद्र पर हुई इस घटना के बाद सिख समाज के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और अज्ञानतावश हुई घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पगड़ी-कृपाण उतरवाने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई थी। रतलाम जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल में परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से परीक्षा देने आई अमृतधारी छात्रा गुर्लिन कौर को महिला स्टाफ द्वारा अलग कक्ष में ले जाकर जांच की गई। इस दौरान उनकी पगड़ी (दुमाला साहेब) और कृपाण उतरवा ली गई। छात्रा के साथ रतलाम में रहने वाले उनके स्वजन वीरेंद्र सिंह भी केंद्र पर आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने समाज के अन्य लोगों को सूचना दी, जिसके बाद सिख समाज के कई प्रतिनिधि केंद्र पर पहुंच गए।


समाजजनों ने दर्ज कराई आपत्ति

सूचना मिलते ही सिख समाज के अवतार सिंह सलूजा, कंवल जीत सिंह मक्कड़, कश्मीर सिंह सोढ़ी, देवेंद्र सिंह बग्गा एवं सतपाल सिंह डंग सहित अन्य लोग केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्राध्यक्ष एवं स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। मौके पर एसडीएम आर्ची हरित, ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, नायब तहसीलदार मनोज चौहान तथा डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी उपस्थित रहे। समाजजनों ने कहा कि परीक्षा संबंधी निर्देशों में पगड़ी उतरवाने का उल्लेख नहीं है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जांच करने वाली शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की।

रिश्तेदार ने जताई नाराजगी, केन्द्राध्यक्ष ने मांगी माफी

छात्रा की रतलाम में रहने वाली रिश्तेदार रंजीत कौर ने कहा कि छात्रा सुबह से तैयारी कर परीक्षा देने आई थी, लेकिन चेकिंग के दौरान दुमाला उतरवाया गया, जो सिख परंपरा के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सिख समाज के साथ ही क्यों होती हैं, इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अजब एमपी की गजब पहचान... एक राज्य - 10 राजधानी! पढ़ें इंदौर, भोपाल से लेकर सिंगरौली तक की खास कहानी

परीक्षा के बाद बाहर आई छात्रा गुर्लिन कौर ने बताया कि परीक्षा से पहले दस्तार खोलकर जांच की गई और कृपाण भी निकलवाई गई। यह सिख परंपरा का हिस्सा है और वह इसे पालन करती हैं। पूर्व में राजस्थान में कई परीक्षाएं दीं, लेकिन कभी ऐसी स्थिति नहीं आई। परीक्षा केंद्राध्यक्ष एवं स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार जांच की गई। अज्ञानतावश यह घटना हो सकती है। दोहरी पगड़ी की परंपरा की जानकारी स्टाफ को नहीं थी। यदि किसी की भावना आहत हुई है तो वह माफी मांगते हैं।

आयोग द्वारा सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए गए थे। चेकिंग के दौरान किसी की धार्मिक भावना आहत करने का उद्देश्य नहीं था। स्टाफ को भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की ओर से खेद प्रकट किए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। - विवेक सोनकर, ग्रामीण एसडीएम