
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद व सीरत कमेटी के सदर (अध्यक्ष) नासिर कुरैशी का ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तबीयत बिगड़ने के बाद इंतकाल हो गया। करीब 64 वर्षीय कुरैशी वर्ष 1999 से अब तक चार बार पार्षद रहे। वार्ड नंबर 47 से पिछली बार पुनः पार्षद चुने गए थे।
जानकारी के अनुसार सीरत कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुरैशी मंडी आबकारी रोड से निकाला गया। जुलूस प्रारंभ होने के दौरान पार्षद नासिर क़ुरैशी व कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने जुलूस में आए समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व समाजसेवियों आदि का स्वागत किया।
इसके बाद जुलूस शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ पैलेस रोड से महलवाड़ा होकर जा रहा था। तभी सुबह करीब 11:30 से 11:45 के बीच जुलूस में अन्य समाजसेवियों के साथ पैदल चल रहे पार्षद नासिर कुरैशी की तबीयत बिगड़ गई और वे अचैत से हो गए, उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका इंतकाल हो चुका था। उनके इंतकाल की खबर तेजी से शहर में फैली और उनके समर्थकों व परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके वार्ड में भी माहौल गमगीन हो गया और क्षेत्र में आयोजित ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।
इंदौर। रुबल रेबो रेसिडेंसी निवासी 45 वर्षीय सुप्रीया श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एमजी रोड़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार सुप्रीया लंबे समय से बीमार थी। उनके पति सुधीर श्रीवास्तव बैंक में पदस्थ है। पुलिस को रुम से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें बिमारी का उल्लेख किया है।
यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर नाचते-नाचते आया अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, देवास में शिव सवारी की खुशी मातम में बदली