
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : मादक पदार्थ तस्करी के दो मामलों में तीन साल से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी आरोपित गुजरात के सूरत जहांगीरपुरा निवासी 36 वर्षीय दिलशाद उर्फ दिलशाह शेख को स्टेशन रोड और बिलपांक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात के वड़ोदरा से गिरफ्तार किया है।
आरोपित दिलशाद को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। दिलशाद पर स्टेशन रोड थाने में वर्ष 2023 में 18 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) की तस्करी के मामले में और बिलपांक थाने में 11 ग्राम एमडी ड्रग की तस्करी के मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था।
कार्रवाई में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, एसआई जितेंद्रसिंह कनेश, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक विनोद मेवाड़ा तथा बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान और प्रधान आरक्षक हेमंत परमार की भूमिका रही।
रतलाम: मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर 110 ग्राम एमडी ड्रग के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की है।
प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को चार दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि पहली कार्रवाई गुरुवार-शुक्रवार रात सुखेड़ा चौकी प्रभारी राजू मखोड़ ने की।
उन्हें सूचना मिली थी कि सुखेड़ा के लोधा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय महेश उर्फ सन्नी पुत्र रामस्वरूप सिंघानिया बाइक से जावरा की ओर से एमडी ड्रग लेकर सुखेड़ा आ रहा है। इस पर पुलिस ने ग्राम पंचेवा के मगरे पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54 ग्राम एमडी ड्रग मिली।
दूसरी कार्रवाई में एएसआइ दीपक दीक्षित ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आम्बा के देवगढ़ फंटे पर घेराबंदी की। यहां दो आरोपितों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 56 ग्राम एमडी ड्रग मिली। गिरफ्तार आरोपितों में सैलाना के एकलव्य कालोनी निवासी 27 वर्षीय मनीष पुत्र ओमप्रकाश मईडा और 24 वर्षीय कुनाल पुत्र बीरसिंह खराड़ी को गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपितों से एमडी ड्रग कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी और तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में की गई। फोटो- आरोपितों को न्यायालय ले जाती पुलिस।
यह भी पढ़ें- डीआरआई की बड़ी रेड: भोपाल आ रही बस में 6.6 किलो एंफेटामाइन के साथ पकड़ाया तस्कर