• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में मिला ड्राइवर का शव, सल्फास के तीन पाउच मिले

प्रारंभिक जांच में हिम्मत सिंह के पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। उसकी पत्नी वंदना के अनुसार वह तीन दिन से घर नहीं गया था।

By Jaydeep GurjarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 02:40:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 02:50:40 PM (IST)
रतलाम में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में मिला ड्राइवर का शव, सल्फास के तीन पाउच मिले
रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार।

HighLights

  1. रेलवे में वाहन अटैच होने के कारण वह अक्सर ड्राइविंग के काम से बाहर रहता था
  2. वाहन मालिका ने बताया कि हिम्मत पिछले करीब तीन साल से उनकी बोलेरो चला रहा था
  3. पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर मालवा रेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी बुलेरो कार में बुधवार सुबह ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन मालिक प्रेमसिंह पुत्र उमराव सिंह रावत ने सुबह करीब 9.30 बजे जीआरपी चौकी पर सूचना दी कि उनकी बुलेरो कार क्रमांक एमपी-43-28-9255 की बीच वाली सीट पर चालक 37 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र दातार सिंह मृत अवस्था में पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जीआरपी ने कार की जांच की तो हिम्मत सिंह का शव अंडरवियर में बीच वाली सीट पर मिला। कार में उसके कपड़े, पानी की बोतल और जहरीले पदार्थ के तीन पाउच मिले। कार के अंदर और बाहर उल्टी भी मिली है। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद जीआरपी ने शव को करीब 11.15 बजे ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


तीन दिन से घर नहीं गया था

प्रारंभिक जांच में हिम्मत सिंह के पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। उसकी पत्नी वंदना के अनुसार वह तीन दिन से घर नहीं गया था। रेलवे में वाहन अटैच होने के कारण वह अक्सर ड्राइविंग के काम से बाहर रहता था। वाहन मालिक प्रेमसिंह ने बताया कि उनकी गाड़ियां रेलवे में अटैच हैं और हिम्मत पिछले करीब तीन साल से उनकी बुलेरो चला रहा था।

naidunia_image

हिम्मत सिंह का स्थायी पता 346/सी जवाहर नगर रतलाम और वर्तमान पता बंगला नंबर 1686, रोड नंबर 8, ओल्ड रेलवे कालोनी रतलाम बताया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एसएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे।

शिनाख्त होने के बाद हिम्मत की पत्नी, मां और अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। कार से जहरीले पदार्थ के पाउच भी मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रतलाम जिले में गेस्ट टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा, छात्रा को बुलाकर झोपड़ी में ले गया था फिर की छेड़छाड़