• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में 16 स्थानों पर जलेगा रावण... पोलो ग्राउंड-बड़बड़ में प्रमुख आयोजन, 73 विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात

दशहरे पर माताजी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन मेडिकल कॉलेज के पीछे बंजली रिंग रोड स्थित तालाब पर किया जाएगा। प्रतिमाओं के आकार के अनुसार विसर्जन स्थल न...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:58:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:58:07 PM (IST)
रतलाम में 16 स्थानों पर जलेगा रावण... पोलो ग्राउंड-बड़बड़ में प्रमुख आयोजन, 73 विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात
रतलाम में 16 स्थानों पर जलेगा रावण

HighLights

  1. बंजली रिंग रोड तालाब पर होगा बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन
  2. जिले में 16 स्थानों पर रावण दहन, 73 विसर्जन स्थल तय
  3. सुरक्षा के लिए 152 CCTV कैमरे, 10 नावें और 37 गोताखोर तैनात

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। दशहरे पर माताजी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन मेडिकल कॉलेज के पीछे बंजली रिंग रोड स्थित तालाब पर किया जाएगा। प्रतिमाओं के आकार के अनुसार विसर्जन स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं 20 अक्टूबर को जिले में 16 स्थानों पर रावण दहन होगा। दशहरे और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 152 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर 10 नावें और 37 गोताखोर उपलब्ध रहेंगे।

सुरक्षा, ट्रैफिक और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

रविवार दोपहर एसपी अमित कुमार, एडीएम ब्रजेंद्र रावत, एसडीएम तरुण जैन, एएसपी विवेक कुमार लाल, एएसपी राकेश पंद्रो, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों, रावण दहन स्थलों और निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया।


नगर निगम ने बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बंजली रिंग रोड स्थित तालाब पर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आवश्यक यांत्रिक उपकरणों की व्यवस्था की है। यह तालाब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आगे स्थित है।

झाली तालाब, अमृत सागर और हनुमान ताल में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन

एक व्यक्ति द्वारा उठाई जा सकने वाली प्रतिमाओं का विसर्जन कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब, गढ़कैलाश मंदिर परिसर स्थित अमृत सागर तालाब और हनुमान ताल पर किया जा सकेगा। एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा उठाई जाने वाली बड़ी प्रतिमाओं को भी इन तालाबों में विसर्जित करने से उनके खंडित होने की आशंका रहती है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन बंजली रिंग रोड स्थित तालाब पर करने की अपील की है।

रतलाम में तेजा नगर, पोलो ग्राउंड और बड़बड़ में रावण दहन

जिले में प्रतिमाओं और जवारों के विसर्जन के लिए 73 स्थल निर्धारित किए गए हैं। रावण दहन के लिए जिले में जावरा शहर में चार, बड़ावदा, ताल और आलोट में दो-दो तथा माणकचौक, स्टेशन रोड, रतलाम औद्योगिक क्षेत्र, सरवन, जावरा औद्योगिक क्षेत्र और कालूखेड़ा में एक-एक आयोजन होगा। रतलाम शहर में तेजा नगर, पोलो ग्राउंड और विधायक सभागृह बड़बड़ प्रमुख आयोजन स्थल रहेंगे।

यह भी पढ़ें- रतलाम में परिवार बनकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, गड़ा धन बताकर करते थे धोखाधड़ी, हरियाणा-यूपी-बिहार में फैला था जाल